सामग्री पर जाएँ

विकिपीडिया:मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र/उम्मीदवार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
परिचय एवं नियमावली नामांकित प्रत्याशी देखें नया चित्र नामांकित करें पुरालेख देखें आज का चित्र देखें  

यह पृष्ठ सदस्यों के लिए निर्वाचित चित्रों का सुझाव देने के लिए मंच है। यह चर्चा द्वारा निर्धारित किया जायेगा कि नामांकित चित्र को मुखपृष्ठ पर लाया जायेगा अथवा नहीं।

साँचा:प्रमुख चित्र अप्रैल २०२४


नामांकन के लिए

हर एक चित्र के नामांकन के लिए विकिपीडिया:मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र/उम्मीदवार पर एक अनुभाग का निर्माण होगा। नया अनुभाग बनाने के लिए कृपया नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

कैश अद्यतन करने के लिए इस पृष्ठ को पर्ज करें

.

यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण द्वारा मंगल के अन्वेषण में प्रयुक्त रोसेटा अंतरिक्षयान के उपकरण ओसिरिस द्वारा फ़रवरी 2007 में ग्रह के निकट उड़ाने के दौरान लिया गया मंगल का सत्य रंगीन चित्र। यह चित्र ओसिरिस के नारंगी (लाल), हरे और नीले फिल्टरों को काम में लेते हुये बनाया गया है।
  • चित्र का शीर्षक: OSIRIS Mars true color.jpg
  • चित्र के निर्माता: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण
  • जिन लेख में चित्र इस्तेमाल किया गया है: मंगल की जलवायु
  • मुखपृष्ठ पर इस विवरण के साथ चित्र दिखेगा: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण के रोसेटा अंतरिक्षयान द्वारा फ़रवरी 2007 में ग्रह के निकट से गुजरते हुये लिया गया मंगल का सत्य-रंगीन चित्र।
  • नामंकन का कारण: जलवायु को रंगो से प्रदर्शित करना लम्बे समय से प्रचलित रहा है और पृथ्वी के अतिरिक्त किसी अन्य ग्रह का ऐसा चित्र ज्ञानकोशीय होता है जो तुलनात्मक अध्ययन में सुगमता प्रदान करता है।
  • टिप्पणी: मंगल ग्रह में भी चित्र को जोड़ा जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:23, 1 अगस्त 2021 (UTC)[उत्तर दें]
  • @संजीव कुमार: जी, संभवतः यह चित्र आपके द्वारा मुखपृष्ठ पर कोई चित्र न होने की दशा में सुझाया गया था। मुझे लगता है चित्र से जुड़ा मुख्य लेख मंगल की जलवायु नियमावली अनुसार आधार से नीचे के स्तर का तो नहीं कहा जा सकता लेकिन मुखपृष्ठ पर ले जाने योग्य साधारण विस्तार वाला भी नहीं है। यदि आप लेख का पर्याप्त विस्तार कर सकें तो आगे समीक्षा की जा सकती है। --SM7--बातचीत-- 18:07, 4 जनवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]
टाट्रा नेशनल पार्क, पोलैंड का विहंगम दृश्य

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: कृपया समीक्षा करें।--निलेश शुक्ला (वार्ता) 06:29, 4 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]

Nilesh ji please use this image in the article.--SM7--बातचीत-- 08:06, 4 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
पूर्ण हुआ। निलेश शुक्ला (वार्ता) 18:18, 5 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
समीक्षा

@Nilesh shukla: जी, आपने चित्र जोड़ने के बाद सूचना (पिंग) नहीं भेजा अतः उस समय समीक्षा नहीं हो पायी। हालाँकि, यह आवश्यक नहीं कि कथित माह के लिए ही इस नामांकन को वैध माना जाय। नीचे समीक्षा के बिंदु लिखे हैं, सुधार होने पर (इस बार {{ping}} के साथ) सूचित करें:

  1. चित्र कॉमंस पर प्रकृया का पालन करते हुए निर्वाचित हुआ था और अब भी निर्वाचित है, अतः नियमावली की प्रथम शर्त को पूरा करता है।
  2. चित्र से संबंधित लेख आपने नया ही बनाया है जो और भी अच्छी बात है। लेख में मुखपृष्ठ पर ले जाने योग्य बनाने के लिए कुछ आवश्यक आम सुधार करने जरूरी हैं जिनके बारे में लेख के वार्ता पृष्ठ पर लिख दिया गया है। कृपया सुधार करके सूचित करें अथवा सुधारों पर अपना मत व्यक्त करें।
  3. नियमावली के बिंदु चार के मुताबिक़ चित्र को ज्ञानकोशीय महत्व का और ज्ञानवर्द्धक होना चाहिए। चित्र सुंदर है और एक प्राकृतिक भूदृश्य का सुंदर निरूपण कर रहा लेकिन विवरण के अभाव में यह चित्र लेख में कोई अतिरिक्त ज्ञानकोशीय मूल्य नहीं जोड़ रहा। यह भी समझ में नहीं आ रहा कि चित्र में दिख रहा पर्वत कौन सा है (या इन जनरल, चित्र में क्या दिखाने का प्रयास किया जा रहा है?) लेख में आपने कोई ख़ास ऐसा कैप्शन नहीं जोड़ा है जिससे पूर्वोक्त जानकारियाँ मिल सकें। यहाँ नामांकन में भी आपने - "टाट्रा नेशनल पार्क, पोलैंड का विहंगम दृश्य" लिखा है; विहंगम दृश्य का शाब्दिक अर्थ Bird's eye view होता है जो शायद यह चित्र नहीं है; और पोलैंड का विहंगम दृश्य तो बिलकुल भी नहीं। (सुझाव: कुछ अन्य भाषाओं की विकिपीडियाओं में इसका प्रयोग देखें और चित्र का विवरण लेख में भी कुछ ज़रूर जोड़ें और कैप्शन में सुधार करें।)
  4. चित्र का कॉमंस पर हिंदी में वर्णन उपलब्ध नहीं है। हालाँकि यह, यदि लेख में उपलब्ध कराया जाता है तो कॉमंस पर इस निर्वाचन के परिणाम की घोषणा के समय भी जोड़ा जा सकता है।

समीक्षा में देर के लिए क्षमा प्रार्थी। --SM7--बातचीत-- 18:02, 4 जनवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]

दक्षिणी कर्क निहारिका — हबल के 29वाँ वार्षिकोत्सव चित्र शृंख्ला में से
@चंद्र शेखर: जी: मैंने आपके नामांकन में कुछ सुधार किये हैं, कृपया उन्हें भी देख लीजियेगा, सामान्यतः इन सुधारों की आवश्यकता नहीं पड़ती लेकिन कई बार आवश्यकता पड़ती है।
आपने मेहनत करके नामांकन किया जिसके लिए धन्यवाद। आपके लिए विस्तृत समीक्षा कर रहा हूँ क्योंकि यह आपका पहला नामांकन है।
  • चित्र का कॉमन्स पर निर्वाचित होना आवश्यक है लेकिन यह चित्र ऐसा नहीं है। आपने चौपाल पर उल्लेख किया है कि लेख बहुत अच्छा है लेकिन क्या आप वो भाषा बता सकते हो जिसपर यह निर्वाचित है। जहाँ तक मैंने देखा है, चित्र को कहीं भी निर्वाचन के लिए नहीं चुना गया है न ही नामांकित किया गया है। चित्र मुझे निर्वाचित होने लायक नहीं लगता। हालांकि हबल दूरदर्शी के चित्र नासा द्वारा मुक्त स्रोत में रखे जाते हैं लेकिन उनमें से अधिकतर अपनी कुछ कमियों के कारण निर्वाचित नहीं हो सकते। आप एक बार कॉमन्स की निर्वाचन प्रक्रिया को देखियेगा।
  • आपने लेख पर अच्छा काम किया है लेकिन अभी भी उसमें सन्दर्भों को सुधारने की आवश्यकता है। यदि उपरोक्त नियमावली सही होती तो यह कार्य मैं आपके लिए कर देता।
  • चित्र विवादित नहीं है जो कि सकारात्मक संकेत है।
  • चित्र ज्ञानकोशीय है और ज्ञानवर्धक भी जो कि सकारात्मक संकेत है।
  • चित्र का वर्णन हिन्दी में उपलब्ध नहीं है लेकिन यदि आप इसे कॉमन्स पर निर्वाचित करवाने में सफल रहे तो यह कार्य मैं स्वयं से कर देता।
शायद आपको मेरी समीक्षा उचित लगेगी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:52, 23 दिसम्बर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद संजीव जी, आपने समीक्षा की, आभार। कॉमन्स पर निर्वाचन कराने में समय लगाने से अच्छा मैं इसे किसी और श्रेणी में नामांकन करूंगा जैसे की आज का आलेख इत्यादि। हिंदी विकिपीडिया पर अभी ज्यादा समय देने की आवश्यकता है। मैं जनवरी के लिए किसी और चित्र को ढूंढता हूँ और उसके लेख को पूरा करता हूँ। लेख मैंने अच्छा कहा है चूंकि ज्ञानवर्धक है, किसी और भाषा में तो यह चित्र निर्वाचित नहीं है। जैसा कि आपने सुझाव दिया है, मैं कॉमन्स की निर्वाचन प्रक्रिया को भी देखता हूँ। चंद्र शेखर/Shekhar 15:09, 23 दिसम्बर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
@चंद्र शेखर: जी, आप कॉमंस के निर्वाचित चित्र ढूँढने के लिए इस मुखपृष्ठ अनुभाग के परिचय पृष्ठ विकिपीडिया:मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र पर नीचे सहायक सामग्री में लगे नेविगेशन साँचे से सहायता ले सकते हैं। --SM7--बातचीत-- 22:35, 23 दिसम्बर 2021 (UTC)[उत्तर दें]


ओरियन निहारिका का हबल दूरदर्शी द्वारा लिया गया अप्रतिम व अभूतपूर्व विस्तृत चित्र
  • मुख्य लेख के शीर्षक के दोनों शब्दों की वर्तनी पर मुझे संदेह है। Orion का उच्चारण ओरायन होता है और निहारिका की बजाय सही वर्तनी नीहारिका (संस्कृत के नीहार - धुंध, कुहासा, कोहरा - से बना शब्द है) होनी चाहिए।--SM7--बातचीत-- 19:05, 27 दिसम्बर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
    @SM7 जी मुझे कोई आपत्ति नहीं है, मैंने लेख पर नाम बदलाव का साँचा लगाया था। आप इसे ओरायन नीहारिका कर दें। मुझे इस बारे में कोई संदर्भ नहीं मिला। पुरानी खगोलविज्ञान की पुस्तकें भी नहीं मिल रहीं। {{स्रोतहीन}} जिसमें आप ने सुधार कर दिया था, से ढूंढ कर देखता हूँ।
    मैंने लेख में विस्तृत बदलाव किए हैं और इसे मुखपृष्ठ पर श्रेष्ठ मासिक लेख बनाने के उद्देष्य से लिखा है। इसमें सभी लाल कडियों के लेखों को भी पूरा लिखा है। २,३ और बाकी हैं जिसपर पूरी मेहनत से लगा हूँ और आज पूरा कर दूंगा। उम्मीद है जनवरी २०२२ के चित्र साँचे में यह चित्र चुना जाएगा। चंद्र शेखर/Shekhar 06:15, 28 दिसम्बर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
    संदर्भ जोड़कर नाम बदल दिया है, मुख्य लेख का ही। अच्छा लगा कि आपने भी इसके लिए अच्छे संदर्भ खोजे। --SM7--बातचीत-- 22:26, 28 दिसम्बर 2021 (UTC)[उत्तर दें]

समीक्षा:

  1. चित्र कॉमन्स पर निर्वाचित है, अतः यह बिन्दु ठीक है।
  2. विकिपीडिया पर आधार से बेहतर लेख भी उपलब्ध है और वो अद्यतन भी है। हालांकि मैंने भाषागत त्रुटियों की समीक्षा नहीं की है लेकिन कुछ सुधार अपेक्षित हैं: लेख में एक उद्धरण अंग्रेज़ी में लिखा हुआ है। इसे देखकर ऐसे लग रहा है जैसे अंग्रेज़ी विकि से प्रतिलिपि किया गया है क्योंकि साथ में दिये गये सन्दर्भ के सम्बंधित पृष्ठ पर मुझे यह वाक्य नहीं मिला। कृपया ऐसे उद्धरणों का अनुवाद यहाँ लिखें और मूल वाक्य को सन्दर्भ में quote प्राचल में लिखें।
  3. विषय विवादास्पद नहीं है अतः यह बिन्दु भी ठीक है।
  4. लेख को देखकर स्पष्ट है कि यह ज्ञानकोशीय है।
  5. चित्र का वर्णन हिन्दी में उपलब्ध है जिसमें कुछ वर्तनी सुधार आवश्यक हैं। हालांकि ये सुधार निर्वाचन घोषित करते समय मैं स्वयं कर सकता हूँ अतः इसमें समस्या नहीं है।

@चंद्र शेखर: जी: कृपया मेरे सुझाये बिन्दु संख्या 2 के बारे में अपना तर्क रखें अथवा लेख में उचित सुधार कर दीजियेगा, जिससे चित्र को निर्वाचित घोषित किया जा सके।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:35, 28 दिसम्बर 2021 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार और चंद्र शेखर: जी, मैंने लेख में कुछ सुधार करने का प्रयास किया है। चित्र के कॉमंस विवरण और यहाँ कैप्शन हेतु कृपया ध्यान दें, यह अद्भुत अप्रतिम तस्वीर हो या नहीं, यहाँ प्रयुक्त "विस्तृत" शब्द detailed image (अर्थात ज़्यादा स्पष्ट विवरण/विभेदन वाली तस्वीर) के लिए ठीक नहीं लग रहा। और यह एक एकल तस्वीर नहीं है बल्कि एक समयांतराल के दौरान ली गयी 520 तस्वीरों का मोज़ेक है (यहाँ स्रोत देखें), हो सके तो इसे भी समेटें।--SM7--बातचीत-- 22:25, 28 दिसम्बर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7: जी, स्रोत ढूंढने के लिए Find Sources साँचा बहुत काम आया। मैं कॉमन्स पर विस्तृत और मोजैक वाली बात अद्यतन करके बताता हूँ। मोजैक के लिए मैंने पच्चीकारी शब्द का इस्तेमाल किया था। कृप्या आप दक्षिणी कर्क निहारिका और परावर्ती निहारिका का भी सही वर्तनी के साथ स्थानांन्तरण कर दें। यह मुख्य लेख में अभी लाल कडी के रूप में दिखा रहा है। @संजीव कुमार: जी, मैंने उद्धरण का हिन्दी अनुवाद लिख दिया है। मुझे लगा जो बात किसी ने कही थी उसे उसकी मूल भाषा में रखना है। हालांकि आप का सुझाव सही है कि अनुवाद करके मूल वाक्य को संदर्भ में quote= का प्रयोग कर के लिख दें। मुझे इस प्राचल की जानकारी नहीं थी, अब इसका उपयोग करूँगा।--चंद्र शेखर/Shekhar 04:58, 29 दिसम्बर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7: जी, मैंने नामांकन में आपके सुझाए अनुसार विवरण बदल दिया है।--चंद्र शेखर/Shekhar 16:14, 29 दिसम्बर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
@चंद्र शेखर जी: आपकी मेहनत के अनुरूप चित्र को मुखपृष्ठ पर लगा दिया है, अभी कुछ सुधार SM7 जी कर रहे हैं और कुछ सन्दर्भ सुधार के पश्चात् चित्र को निर्वाचित घोषित कर दिया जायेगा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:06, 1 जनवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]
बहुत धन्यवाद @संजीव कुमार जी और @SM7 जी। मुखपृष्ठ पर अच्छा लग रहा है। कई महीनों से छूटा खाली स्थान अब भर गया है। चंद्र शेखर/Shekhar 13:45, 1 जनवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार जी, कॉमन्स पर यह अभी भी निर्वाचित नहीं दिखा रहा जैसा कि अन्य भाषाओं के लिए दिखा रहा है। क्या आप एक बार इसे देखेंगे? चंद्र शेखर/Shekhar 08:25, 1 फ़रवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]


तारों वाली रात
@चंद्र शेखर: जी, सबसे पहले तो मुझे लगता है इसके नाम पर ही सदस्यों से चर्चा कर लेनी चाहिए। इसका विकिपीडिया पर ही पहले "तारों भरी रात" के नाम से भी प्रयोग हुआ है, विन्सेंट वैन गो पर; इस नाम के लिए गूगल परिणाम भी मिल रहे हैं। दूसरी ओर आप ख़ुद विवरण में इसका नाम द स्टाररी नाइट रखने का सुझाव दे रहे, स्टारी नाइट से खोज परिणाम भी मिल रहे। ऐसे में नाम का अनुवाद करना भी उचित है अथवा नहीं, संशय का विषय हो सकता। अतः इसके वार्ता पृष्ठ पर आप नाम बदलाव हेतु चर्चा आरंभ कर सकते हैं। --SM7--बातचीत-- 15:02, 28 जनवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7 जी, मैं नाम बदलाव के लिए आवेदन कर देता हूँ, असल में इसका मूल नाम तो स्टारी नाइट ही है, तारों वाली रात तो मैंने हिन्दी अनुवाद कर के लिखा ताकि हिन्दी पाठकों को अर्थ समझ आ सके। चंद्र शेखर/Shekhar 15:25, 28 जनवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]
समीक्षा
  1. चित्र कॉमंस पर निर्वाचित है।
  2. संबंधित लेख पर्याप्त विस्तृत है और विवादास्पद नहीं। कोई बड़ी समस्या लेख में नहीं है।
  3. चित्र अपनी ऐतिहासिकता और प्रसिद्धि के कारण पर्याप्त ज्ञानकोशीय महत्व का है।
  4. हिंदी में (कॉमंस पर) विवरण उपलब्ध है, हालाँकि, इसे थोड़ा और बड़ा लिखा जा सकता है।
सुझाव
  1. लेख के गद्य में नामों का एक ही रूप प्रयोग करें। जैसे खुद इस चित्र के नाम के लिए ही कई वर्तनियाँ प्रयुक्त हैं।
  2. संदर्भ अभी भी पूरी तरह अनूदित नहीं हैं। जहाँ-जहाँ लेख में उद्धरण देने के लिए Harvnb साँचे का प्रयोग हुआ है, उद्धृत स्रोतों (पुस्तकों) और इस साँचे में प्रयुक्त लेखक नाम एक जैसा ही होना चाहिए, अन्यथा यह आपस में जुड़ नहीं रहे।
  3. ज्यादातर संदर्भों के उद्धरण और वाक्य के अंत के शब्द के बीच एक खाली स्थान (स्पेस) छूटा हुआ है (यह संभवतः content translation के द्वारा पैदा त्रुटि है सुधार किया जाना चाहिए।
  4. लेख के वार्ता पृष्ठ पर {{अनूदित पृष्ठ}} का प्रयोग करते हुए इसके अंग्रेजी विकिपीडिया से अनुवाद होने की सूचना जोड़ी जाय।

अन्य किसी सदस्य द्वारा कोई और सुझाव नहीं आता है तो चित्र को मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित कर दिया जाएगा।--SM7--बातचीत-- 06:25, 30 जनवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]

@SM7 जी, समीक्षा के लिए धन्यवाद, मैंने आपके सुझाई बातों के आधार पर बदलाव कर दिये हैं जैसे कि गद्य में एक ही नाम, संदर्भ अनुवाद और Harvnb की कणियाँ सुधारना इत्यादि। यह पूरी तरह तो नहीं हो पाय अलेकिन काफ़ी हद तक हो गया है। संदर्भों और अंतिम अक्षर के बीच स्थान भी भर दिया है। चंद्र शेखर/Shekhar 15:13, 31 जनवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7 जी, मैंने Harvnb में सुधार की कोशिश की लेकिन यह सही नहीं हो रहा है, क्या आप कुछ मदद कर सकते हैं? मैंने वार्ता पृष्ठ पर {{अनूदित पृष्ठ}} साँचे का उपयोग कर के जानकारी भी डाल दी है। क्या आप अब इसे निर्वाचित घोषित कर के चित्र साँचें में डाल सकते हैं, फरवरी भी शुरु हो गई है। चंद्र शेखर/Shekhar 08:24, 1 फ़रवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]

फ़रवरी माह के लिए मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित किया गया।--SM7--बातचीत-- 20:56, 2 फ़रवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]

St. Peter and St. Paul's Church 3, Vilnius, Lithuania - Diliff.jpg

बाईं ओर अंतकालनिस के यीशु के साथ मुख्य वेदी
समीक्षा
  1. चित्र कॉमंस पर निर्वाचित है
  2. लेख पर्याप्त विस्तृत और सुसंदर्भित है
  3. चित्र ऐतिहासिक और भव्य इमारत का है तथा पर्याप्त ज्ञानकोशीय महत्व का है
  4. कॉमंस पर विवरण अद्यतन करने की आवश्यकता है जो निर्वाचनोपरांत भी की जा सकती है।
सुझाव
  1. लेख गूगल अनुवादक की सहायता से अनूदित है अतः अभी कई स्थानों पर मशीनी अनुवाद छूटे हुए है जिन्हें उचित भावानुवाद की आवश्यकता है। (नीचे दो उदाहरण देखें)
  2. अनुवाद के दौरान विकिकड़ियाँ नहीं आ पायी हैं, लेख में वर्तमान अवस्था में विकिकड़ियाँ जोड़ने की आवश्यकता है।
  3. सन्दर्भों का भी अनुवाद आवश्यक है। (उद्धरण वाले नामों का भी और उनके संगत स्रोत ग्रंथों के विस्तृत रूप का भी)
  4. लेख के वार्ता पृष्ठ पर अनुवाद सूचना जोड़ी जाय।
  5. अंग्रेजी लेख में मापें साँचा:convert के प्रयोग से लिखी गयी हैं जैसे 1.5 hectares (3.7 acres) को {{convert|1.5|ha}} द्वारा, जबकि अनुवाद में यह सीधे लिखी गयी हैं; इन्हें भी साँचे के प्रयोग द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है।

मशीनी अनुवाद के लिए मैंने लेख को अभी सरसरी तौर पर ही पढ़ा है कुछ उदाहरण निम्न है:

1) Two brass bells, 60 and 37 cm (24 and 15 in) in height, survive from 1668. का अनुवाद "दो पीतल की घंटियाँ, 60 और 37 सेमी (24 और 15 इंच) ऊँची, 1668 से जीवित हैं।" (यहाँ saurvive का वह भाव नहीं जो जीवित है का होता है)

2)The double broken pediment has a relief of Mary standing on a cannon, flags, and other military attributes. का अनुवाद "डबल टूटे हुए पेडिमेंट में मैरी की एक तोप, झंडे और अन्य सैन्य विशेषताओं पर खड़े होने की राहत है।" (यहाँ relief वस्तुतः उद्भृति के अर्थों में है किसी प्रकार की राहत के लिए नहीं)

अतः इस ओर अभी काफी काम करना पड़ेगा। नामांकनकर्ता चाहर धर्मेंद्र जी से अनुरोध है कि प्रत्येक लाइन दुबारा पढ़ें और हिंदी में सही अर्थ प्रकट कर रहा अथवा नहीं यह सुनिश्चित करें। सुधारों हेतु किसी प्रकार की चर्चा की आवश्यकता हो तो लेख के वार्ता पृष्ठ का भी उपयोग किया जा सकता है।--SM7--बातचीत-- 18:04, 4 जुलाई 2022 (UTC)[उत्तर दें]

PS: बाहरी कड़ी के रूप में पैनोरमा दिखाने वाली कड़ी कहीं ऐसी जगह नहीं ले जा रही जहाँ ऐसे चित्र दिखें। इसे हटा देना ही उचित लग रहा।--SM7--बातचीत-- 18:07, 4 जुलाई 2022 (UTC)[उत्तर दें]


बरसाना के राधा रानी मंदिर में लट्ठमार होली
@रोहित साव27: जी, मैं इसकी समीक्षा कर देता हूँ:-
  1. स्रोत संख्या 2 और 3 काम नहीं कर रही है।
  2. स्रोत संख्या 1 और 5 एक ही है। दोनों को एक ही में करें। फिर उसे एकाधिक बार ref name टैग का उपयोग करके प्रयोग में लें।
  3. स्रोत देने में मूल शीर्षक ही रखा जाता है। फिर बाद में उसका हिन्दी अनुवाद दिया जाता है। उसके लिए आप trans_title पैरामीटर का उपयोग करें।
  4. भूमिका को छोटा करें और उसकी सामग्री किसी नए अनुभाग में करें। अभी लेख का स्वरूप भ्रमित सा कर रहा है।
  5. छठा स्रोत भी देखा नहीं जा सकता है। उसको आप हटा सकते हैं और कोई नया स्रोत लगा सकते हैं। --हिंदुस्थान वासी वार्ता 07:45, 16 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी: जी आपके सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। लगभग मैंने आपके सभी सुझावों के अनुसार बदलाव कर दिए हैं। कृपया एकबार देखकर बताएँ। धन्यवाद।--रोहितबातचीत 18:49, 22 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

┌─────────────────────────────────┘
YesYचित्र को चुना गया । इसको मुखपृष्ठ पे लगा दिया जायेगा। --हिंदुस्थान वासी वार्ता 08:51, 23 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]


तंजानिया के मिकुमी राष्ट्रीय उद्यान में अफ़्रीकी सवाना हाथी
सबसे पहले दो चीज़े करें।
  1. भूमिका को छोटा रखें। उसकी सामग्री बाकी अनुभागों में बांटने का प्रयास करें।
  2. ज्ञानसन्दूक को विस्तार दें। अभी तो वह केवल चित्र को रखने भर का साँचा है।
हिंदुस्थान वासी वार्ता 05:09, 7 अगस्त 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी: जी आपके सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। लगभग मैंने आपके सभी सुझावों के अनुसार बदलाव कर दिए हैं। कृपया एकबार देखकर बताएँ। धन्यवाद।--रोहितबातचीत 18:39, 7 अगस्त 2023 (UTC)[उत्तर दें]
ठीक है। अब सब ठीक लग रहा है। मैं @SM7 जी से अनुरोध करूँगा कि वह इस लेख की भाषा एक बार देख लें। फिर इसको लगा देंगे। हिंदुस्थान वासी वार्ता 09:08, 8 अगस्त 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी: जी ठीक है। धन्यवाद।--रोहितबातचीत 19:25, 8 अगस्त 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी: जी, इसे दिसंबर माह के लिए मुखपृष्ठ पर लगा सकते हैं, काफ़ी सुधार किये गए लेकिन कुछ अभी शेष हैं जिनके प्रस्तावक द्वारा पूरे किये जाने की उम्मीद नहीं दिखती। किये गए सुधारों और पर्याप्त समय से सुधार की गतिरुद्धता को देखते हुए फिलहाल इसे प्रदर्शित कर देना ही उचित लग रहा। --SM7--बातचीत-- 14:56, 3 दिसम्बर 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी लेख की विकिडेटा प्रविष्टि और कॉमंस पर चित्र जानकारी भी सुधारनी पड़ेगी। --SM7--बातचीत-- 15:00, 3 दिसम्बर 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7: जी कृपया मुझे बताएँ और क्या सुधार करने शेष हैं? मेरी पूरी कोशिश रहेगी उन्हें सुधारने की।--रोहितबातचीत 15:19, 3 दिसम्बर 2023 (UTC)[उत्तर दें]
आपकी समीक्षा के बाद दिसंबर 2023 के निर्वाचित चित्र के रूप में प्रदर्शित कर दिया गया है। हिंदुस्थान वासी वार्ता 16:36, 3 दिसम्बर 2023 (UTC)[उत्तर दें]
🔥 Top keywords: Main PageSpecial:SearchIndian Premier LeagueWikipedia:Featured picturesPornhubUEFA Champions League2024 Indian Premier LeagueFallout (American TV series)Jontay PorterXXXTentacionAmar Singh ChamkilaFallout (series)Cloud seedingReal Madrid CFCleopatraRama NavamiRichard GaddDeaths in 2024Civil War (film)Shōgun (2024 miniseries)2024 Indian general electionJennifer PanO. J. SimpsonElla PurnellBaby ReindeerCaitlin ClarkLaverne CoxXXX (film series)Facebook2023–24 UEFA Champions LeagueYouTubeCandidates Tournament 2024InstagramList of European Cup and UEFA Champions League finalsJude BellinghamMichael Porter Jr.Andriy LuninCarlo AncelottiBade Miyan Chote Miyan (2024 film)