अनुपम त्रिपाठी

अनुपम त्रिपाठी (कोरियाई: 아누팜 트리파티; जन्म 2 नवंबर 1988) दक्षिण कोरिया में रहने वाले एक भारतीय अभिनेता हैं। वह विभिन्न दक्षिण कोरियाई टेलीविजन शृंखलाओं और फिल्मों में दिखाई दिए हैं। उनकी कई भूमिकाएँ कोरियाई समाज में एक प्रवासी श्रमिक होने से सम्बन्धित हैं। उनकी पहली फ़ीचर फ़िल्म 'ओड टू माय फ़ादर' (2014) थी। उन्होंने नेटफ्लिक्स की उत्तरजीविका ड्रामा धारावाहिक 'स्क्विड गेम' (2021) में अब्दुल अली के रूप में अभिनय किया, जिसने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई।

अनुपम त्रिपाठी
जन्म 2 नवम्बर 1988 (1988-11-02) (आयु 35)
नई दिल्ली, भारत
आवास दक्षिण कोरिया
पेशा अभिनेता

प्रारंभिक जीवन

त्रिपाठी का जन्म 2 नवंबर 1988 को नई दिल्ली के एक मध्यम वर्ग परिवार में हुआ था।[1] उन्होंने वर्ष 2006 से अभिनय और गायन में प्रशिक्षण प्राप्त की।[2] वे वर्ष 2010 में कोरिया राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए दक्षिण कोरिया चले गए। उन्होंने शुरुआत में भाषा और संस्कृति में बदलाव से अनुकूल होने के दौरान आए कठिनाइयों के बारे में चर्चा किया है।[2] 2021 तक वह अभिनय में मास्टर्स डिग्री समाप्त कर रहा है।[2]

आजीविका

त्रिपाठी ने अपने विश्वविद्यालय के तीसरे वर्ष में दक्षिण कोरियाई नाटकों और विज्ञापनों में अभिनय करना शुरू कर दिया।[3] किसी फीचर फिल्म में उनकी पहली भूमिका थी 'ओड टू माय फ़ादर' (2014) में एक अनाम श्री लंका के आदमी के रूप में।[2] नाटक '불량청년' ('बुल-यांग-चोंग-नियोन') में उन्होंने कोरियाई स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे एक बम विशेषज्ञ का अभिनय किया था, जिसे 36वें सोल थिएटर उत्सव के लिए चुना गया था।[3] उसने 'हॉस्पिटल प्लेलिस्ट' (2020) जैसे टेलिविज़न धारावाहिक और 'स्पेस स्वीपर्स' (2021) जैसे फिल्मों में भी कई छोटी भूमिकाएँ निभाई हैं। उसकी ज़्यादातर भूमिकाएँ कोरिया में रह रहे एक प्रवासी कर्मचारी के रूप में होती हैं।[2]


उसकी पहली मुख्य भूमिका थी नेटफ्लिक्स धारावाहिक 'स्क्विड गेम' में, जहाँ उसने एक गैरकानूनी पाकिस्तानी कर्मचारी की भूमिका निभाई।[4][5] निर्देशक ह्वांग ने कहा "कोरिया में विदेशी अभिनेताओं को ढूँढ़ना काफी मुश्किल था।" उसने अनुपम त्रिपाठी को मनोभावना को प्रकट करने के उसके कौशल, और कोरियाई भाषा में उसकी प्रवाह के कारण चुना।[5] धारावाहिक के अंतर्राष्ट्रीय सफलता के बाद इंस्टाग्राम पर त्रिपाठी के फोलोअर्स कुछ ही दिनों में 10,000 से 25 लाख हो गए।[6][7]

फिल्म

वर्षनामभूमिकाटिप्पणियाँसन्दर्भ
2014'ओड टू माय फ़ादर'श्री लंका का आदमी[2]
2015'द फ़ोन'चार्ल्स[8]
2016'असुर: द सिटी ऑफ मैडनेस'भारतीय कर्मचारी[9]
'लक की'भारतीय व्यक्ति[9]
2017'हार्ट ब्लैकेंड'फैक्ट्री का प्रबंधक[8]
'द हार्टबीट ऑपरेटर'नेपाली बावर्ची
2019'मिस एंड मिसेस कॉप्स'अरबी अधीनस्थ
2021'स्पेस स्वीपर्स'सलिवन का सहायक[2]
'दि 8th नाइट'उपदेशकस्वर[2]

टेलिविज़न

वर्षनामभूमिकाटिप्पणियाँसन्दर्भ
2015'होगूज़ लव'[3]
'लेट्स ईट 2'भारतीय रेस्टोरेंट का वेटरकैमियो (एपिसोड 4)[3]
2016'डिसेंडेंट्स ऑप द सन'आदमी जो डॉ. कांग को जूता देता हैकैमियो (एपिसोड 6–7)[10]
2017'जस्ट बिट्वीन लवर्स'सूक-ही का ग्राहक
2019'आर्थडल क्रॉनिकल्स'
'स्ट्रेंजर्स फ्रॉम हेल'कुमैल
2020'हॉस्पिटल प्लेलिस्ट'विदेशी रोगी का साथीकैमियो (एपिसोड 4)[2]
2021'टैक्सी ड्राइवर'[2]
'स्क्विड गेम'अब्दुल अली[11]

स्टेज

वर्षनामभूमिकाटिप्पणियाँसन्दर्भ
2015'불량청년' ('बुल-यांग-चोंग-नियोन')मज़ार[3]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता