अशोक चक्र (पदक)

अशोक चक्र भारत का शांति के समय दिया जाने वाला सबसे ऊँचा वीरता पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता, शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। अशोक चक्र राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।

अशोक चक्र



अशोक चक्र और इसका रिबन - भारत का सर्वोच्च शांति कालीन सैनिक सम्मान
 भारत द्वारा पुरस्कृत
देश  भारत
प्रकार शौर्य पदक
पात्रता सेना, नौसेना, वायुसेना अथवा रिज़र्व बल, टेरिटोरियल सेना, अथवा विधि दवारा सथापित किसी भी सशस्त्र बल के पुरुष अथवा महिला सैनिक व अधिकारी।[1]
देने का कारण "सबसे विशिष्ट बहादुरी या वीरता या आत्म-बलिदान के साहसी या पूर्व-प्रख्यात कार्य (दुश्मन के सम्मुख नही)।"[1]
स्थति वर्तमान में प्रदत्त
पश्च-नामिक AC
आंकड़े
स्थापना 04 जनवरी 1952
प्रथम प्रदत्त 26 जनवरी 1952
अंतिम प्रदत्त 2018
कुल प्राप्तकर्ता 90
मरणोपरांत
पुरस्कार
58
सुभिन्न
प्राप्तकर्ता
83
अग्रता-क्रम
अगला (उच्चतर) परम वीर चक्र [2]
अगला (निम्नतर) कीर्ति चक्र

पदक

अशोक चक्र पदक गोलाकार, दोनों तरफ रिमों के साथ १.३८ इंच (३५.०५२ मिलीमीटर) का व्यास और स्वर्ण-कलई का होता है। इसके अग्रभाग पर तथा केन्द्र में अशोक चक्र की प्रतिकृति उत्कीर्ण होती है जिसके चारों ओर कमल-माला है। इसके पश्चभाग पर हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में “अशोक चक्र” शब्द उत्कीर्ण होते हैं। "[3]

फीता

अशोक चक्र का फीता नारंगी खड़ी लाइन द्वारा दो बराबर भागों में विभाजित हरे रंग का होता है।

बार

यदि कोई चक्र प्राप्तकर्ता ऐसी वीरता का कार्य पुनः करता है जो उसे चक्र प्राप्त करने के लिए पुनः पात्र बनाता है तो फीते को जोड़े जाने के लिए ऐसे और वीरता के कार्य की पहचान बार द्वारा की जाती है जिसके द्वारा चक्र संलग्न हो जाता है और प्रत्येक ऐसे तदनन्तर वीरतापूर्ण कार्य के लिए एक अतिरिक्त बार शामिल किया जाता है। ऐसे प्रत्येक बार के लिए लघुचित्र में चक्र की एक प्रतिकृति, इसे अकेले पहनते समय फीते के साथ शामिल की जाती है।

अशोक चक्र पदक का इतिहास

अशोक चक्र पदक सम्मान सेना के जवान, आम नागरिक को जीवित या मरणोपरांत दिया जाता है। १९४७ में स्वतंत्रता के बाद से अब तक ९० लोगों को अशोक चक्र सम्‍मान दिए गए हैं। इस सम्मान की स्‍थापना ४ जनवरी १९५२ को हुई थी । प्रारम्भ में इसका नाम ‘अशोक चक्र, वर्ग-1’ था। सन् १९६७ में इस सम्मान से वर्ग की अनिवार्यता को हटा दिया गया और इसके समकक्ष तीन सम्मान घोषित किए गए। इनका नामकरण क्रमश ‘अशोक चक्र’, ‘कीर्ति चक्र’ और ‘शौर्य चक्र’ किया गया। १ फरवरी १९९९ से केंद्र सरकार ने अशोक चक्र के लिए १४०० रुपए का मासिक भत्‍ता निर्धारित किया है।


अशोक चक्र प्राप्तकर्ता

पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची, वर्षवार

2021एएसआई बाबू राम
2019नजीर अहमद वानी
2017ज्योति प्रकाश निराला
2016हवलदार हंगपन दादा
2015मोहन गोस्वामी
2014मुकुंद वरदराजन
2014नीरज कुमार सिंह
2013लालकृष्ण प्रसाद बाबू
2012नवदीप सिंह
2011लैशराम ज्योतिन सिंह
2010राजेश कुमार
2010डी. श्रीराम कुमार
2009मोहित शर्मा
2009बहादुर सिंह बोहरा
2009हेमंत करकरे
2009विजय सालस्कर
2009अशोक कामटे
2009तुकाराम ओम्बले
2009गजेंद्र सिंह बिष्ट
2009संदीप उन्नीकृष्णन
2009मोहन चंद शर्मा
2009जोजन थॉमस
2009आर. पी डिएन्ग्दोह
2009प्रमोद कुमार सतपथी
2008दिनेश रघु रमन
2007राधाकृष्णन नायर हर्षन
2007चुन्नी लाल
2007वसंत वेणुगोपाल
2004त्रिवेणी सिंह
2004संजोग छेत्री
2002सुरिंदर सिंह
2002रामबीर सिंह तोमर
2001कमलेश कुमारी
2000सुधीर कुमार वालिया
1997पुनीत नाथ दत्त
1997शांति स्वरूप राणा
1996अर्जुन सिंह जसरोतिया
1995राजीव कुमार जून
1995सुज्जन सिंह
1995हर्ष उदय सिंह गौड़
1994नीलकांतन जयचंद्रन नायर
1993राकेश सिंह
1992संदीप शंकला
1991रणधीर प्रसाद वर्मा
1987नीरजा भनोट
1985छेरिंग मोतुप
1985निर्भय सिंह
1985भवानी दत्त जोशी
1985राम प्रकाश रोपेरिया
1985जसबीर सिंह रैना
1985भूकांत मिश्रा
1985राकेश शर्मा
1984गेन्नादी स्त्रेकलोव
1984यूरी मल्यशेव
1981साइरस अद्दी पीठावाला
1974गुरुनाम सिंह
1972उम्मेद सिंह मेहरा
1969जस राम सिंह
1965जिया लाल गुप्ता
1962खरका बहादुर लिनिबु
1962मैन बहादुर राय
1958एरिक जेम्स टकर
1958जैश बाजीराव सकपाल
1957जे आर चिटनीस
1957पी एम रमन
1957जोगिंदर सिंह
1956सुंदर सिंह
1952सुहास बिस्वास
1952बचित्तर सिंह
1952नरबहादुर थापा

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र