आती लोग

आती (Ati) एक नेग्रिटो मानव जाति है जो दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया प्रभाग के मूल निवासियों में से है। इनकी सर्वाधिक जनसंख्या बोराकाय, पनाय और नेग्रोस के द्वीपों पर है। फ़िलिपीन्ज़ में कई अन्य नेग्रिटो जातियाँ रहती हैं - जैसे कि लूज़ोन के आएता लोग, पलावन के बतक लोग और मिन्दनाओ के ममनवा लोग - जिनसे आती आनुवांशिक (जेनेटिक) रूप से सम्बन्धित हैं।

आती लोग

आती लड़की
कुल जनसंख्या
2,000+ अनुमानित (1980: आती भाषा के 1,500 वक्ता)[1]
महत्वपूर्ण जन्संख्या वाले क्षेत्र
बोराकाय, पनाय और नेग्रोस
भाषा

आती, अक्लानोन, मलयानोन, हिलिगायनोन,
करय-आ, तगालोग, अंग्रेज़ी,
अन्य विसाया भाषाएँ

धर्म

सर्वात्मवाद, ईसाई धर्म (रोमन कैथोलिक)

संबंधित जातीय समूह

अन्य नेग्रिटो जातियाँ, विसाया जातियाँ, और फ़िलिपीनी

इतिहास

आधुनिक काल से २०,००० से ३०,००० वर्ष पहले हिमयुग के दौरान समुद्री सतह नीचे थी क्योंकि बहुत-सा जल बर्फ़ के रूप में जमा हुआ था। भूवैज्ञानिक मानते हैं कि तब बोर्नियो के द्वीप और फ़िलिपीन्ज़ के बीच एक ज़मीनी पुल अस्तित्व में था जो हिमयुग की समाप्ति पर समुद्र में डूब गया। माना जाता है कि आती, आएता व अन्य फ़िलिपीनी नेग्रिटो लोगों के पूर्वज इसी पुल पर चलकर दसियों हज़ार साल पूर्व फ़िलिपीन्ज़ के विसाया क्षेत्र में पहुँचे थे।[2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता