एकियन लीग

एकियन लीग (Achaean League) हैलिनिक युग में ग्रीस के १२ नगरों द्वारा बनाया मुख्य राजनीतिक राज्यसंघ था। २२८ ई.पू. आर्तस ने पूर्णत: प्रजातंत्रीय संघीय संविधान बनाया।

संविधान के अनुसार सब राज्यों को समान अधिकार थे, तथा आंतरिक विषयों में वे पूर्ण स्वतंत्र थे। विदेशी और युद्ध संबंधी बातों में ही उनके अधिकार सीमित थे।

विधायिनी शक्ति संपूर्ण वयस्क (३० वर्ष) जनता की लोकसभा के पास थी तथा १२० प्रतिनिधियों की समिति कार्यक्रम निश्चित करती और सत्र के बीच कार्य करती थी। मुख्य पुरशासक (मैजिस्ट्रेट) की शक्ति स्त्रातेजिया के पास थी। इसके पास नागरीय शक्ति तथा लोकसभा के सम्मुख प्रस्ताव रखने का अधिकार था। दस देमीओर्जोई, जो इसकी अध्यक्षता करते थे, मंत्रिपरिषद् बनाते थे।

योग्य सेना तथा धन के अभाव के कारण १४६ ई.पू. तक ग्रीस की स्वतंत्रता की रक्षा करती हुई लीग रोम द्वारा पराजित हुई।

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता