ऐडम मलिक

ऐडम मलिक (इण्डोनेशियाई: Adam Malik) (22 जुलाई 1917 - 5 सितम्बर 1984) इंडोनेशिया के एक वरिष्ठ राजनेता और इंडोनेशियाई पत्रकारिता के अग्रदूतों में से एक थे। वे अपने जीवन में इंडोनेशिया के व्यापार मंत्री, विदेश मंत्री और बाद में उप-राष्ट्रपति रहे। वे संयुक्त राष्ट्र की महासभा के 26वें अध्यक्ष रहे।

ऐडम मलिक
Adam Malik
ऐडम मलिक
ऐडम मलिक

पद बहाल
1971–1972
पूर्वा धिकारीEdvard Hambro
उत्तरा धिकारीStanisław Trepczyński

इंडोनेशिया के तीसरे उप-राष्ट्रपति
पद बहाल
29 मार्च 1978 – 1983

जन्म22 जुलाई 1917
मृत्यु5 सितंबर 1984
नागरिकताइण्डोनेशिया
राष्ट्रीयताइण्डोनेशियाई
धर्मइस्लाम

प्रारंभिक जीवन

वह बातुबारा कबीले के एक बाटक मुस्लिम परिवार से हैं।

उन्होंने औपचारिक रूप से केवल प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुवात सुमात्रा के युवा संगठन पार्तिन्दो से की और 1934 में उसके क्षेत्रीय अध्यक्ष बने। उन्होंने 1946 में पर्ताई रक्यात और पर्ताई मुरबा की स्थापना की।[1]

कैरियर

गृहनगर छोड़ने के बाद मलिक ने एक पत्रकार के रूप में एक नौकरी की। मलिक ने इंडोनेशिया की स्वतंत्रता के लिए हुई प्रमुख घटनाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे नवंबर 1959 से 1963 तक इंडोनेशिया के सोवियत संघ और पोलैंड को राजदूत रहे।[2] वो इंडोनेशिया के व्यापार मंत्री रहे।[3] उन्हें मार्च 1966 में इंडोनेशिया का उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री बनाया गया।[4] वो दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन को जन्म देने वाले 8 अगस्त 1967 की बैंगकॉक घोषणा पर हस्ताक्षर करने वाले पाँच विदेश मंत्रियों में से एक थे।[5] वे 1971 से 1972 तक संयुक्त राष्ट्र की महासभा के 26वें अध्यक्ष रहे।[6] वे 29 मार्च 1978 से 1983 तक इंडोनेशिया के तीसरे उप-राष्ट्रपति रहे।[7]

सन्दर्भ

स्रोत

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता