औषधि

रोग का निदान, इलाज, उपचार या रोकथाम के लिए उपयोग किया जाने वाला पदार्थ

कोई भी रासायनिक पदार्थ जिसका सेवन करने पर किसी जीव के शरीर या मन में परिवर्तन होता है, उसे औषधि (ड्रग) कहते हैं। [1] सामान्यतः औषधि को भोजन तथा पोषण प्रदान करने वाले अन्य पदार्थों से अलग माना जाता है। दवाओं का सेवन साँस के माध्यम से, इंजेक्शन द्वारा, धूम्रपान द्वारा, अंतर्ग्रहण द्वारा, त्वचा पर एक पैच के माध्यम से अवशोषण के द्वारा, सपोसिटरी, या जीभ के नीचे विघटन के माध्यम से किय जाता है।

लेपनरहित एस्पिरिन की गोलियां । इनसमें लगभग 90% एसिटाइलसैलिसिलिक अम्ल होता है, साथ में थोड़ी मात्रा में अक्रिय फिलर्स और बाइंडर भी होते हैं। एस्पिरिन एक भैषजिक औषधि है जिसका उपयोग प्रायः दर्द, बुखार और सूजन के इलाज के लिए किया जाता है।

औषध विज्ञान में, दवाएँ वे रासायनिक पदार्थ है, जो आमतौर पर ज्ञात संरचना का होते हैं। इनका उपयोग किसी बीमारी को दूर करने, बीमारी की रोकथाम या निदान या भलाई को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। परम्परागत रूप से दवाएं औषधीय पौधों से निष्कर्षण के माध्यम से प्राप्त की जाती थीं, लेकिन हाल ही में कार्बनिक संश्लेषण द्वारा भी इनका निर्माण किया जाने लगा है। [2]

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता