कन्नौजी भाषा

(कन्नौजी से अनुप्रेषित)

कन्नौज और उसके आस-पास बोली जाने वाली भाषा को कन्नौजी या कनउजी भाषा कहते हैं। ‘कान्यकुब्ज’ से ‘कन्नौज’ शब्द व्युत्पन्न हुआ और कन्नौज के आस-पास की बोली ‘कन्नौजी’ नाम से अभिहित की गयी। कन्नौज वर्तमान में एक जिला है जो उत्तर प्रदेश में है। यह भारत का अति प्राचीन, प्रसिद्ध एवं समृद्ध नगर रहा है। इसका उल्लेख प्राचीन ग्रंथों रामायण आदि में मिलता है। कन्नौजी का विकास शौरसेनी प्राकृत की भाषा पांचाली प्राकृत से हुआ। इसीलिए आचार्य किशोरीदास बाजपेई ने इसे पांचाली नाम दिया। वस्तुतः पांचाल प्रदेश की मुख्य बोली ‘पांचाली’ अर्थात् ‘कन्नौजी’ ही है। यह बोली उत्तर में फर्रूखाबाद,हरदोई, शाहजहाँपुर और पीलीभीत तक तथा दक्षिण में इटावा, मैनपुरी की भोगाँव, मैनपुरी तथा करहल तहसील, एटा की एटा और अलीगंज तहसील, बदायूँ की बदायूँ तथा दातागंज तहसील, बरेली की बरेली, फरीदपुर तथा नवाबगंज तहसील, पीलीभीत, हरदोई (संडीला तहसील में गोसगंज तक), खेरी की मुहम्मदी तहसील तथा सीतापुर की मिस्रिख तहसील में बोली जाती है।[2] स्पष्ट है कि उत्तर पांचाल के अनेक जनपदों में तथा दक्षिण पांचाल के लगभग समस्त जनपदों में ‘कन्नौजी’ का ही प्रचार-प्रसार है।

चित्र:Kannaujiboliyan.jpg
कन्नोजी की बोलियाँ[1]

कन्नौजी का क्षेत्र

कन्नौजी का क्षेत्र बहुत विस्तृत नहीं है, परन्तु भाषा के सम्बंध में यह कहावत बड़ी सटीक है कि-

कोस-कोस पर पानी बदलेदुइ-दुइ कोस में बानी।

व्यवहार में देखा जाता है कि एक गाँव की भाषा अपने पड़ोसी गाँव की भाषा से कुछ न कुछ भिन्नता लिए होती है। इसी आधार पर कन्नौजी की उपबोलियों का निर्धारण किया गया है।

कन्नौजी उत्तर प्रदेश के कन्नौज, औरैया, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर, कानपुर, पीलीभीत जिलों के ग्रामीण अंचल में बहुतायत से बोली जाती है। कन्नौजी भाषा/ कनउजी, पश्चिमी हिन्दी के अन्तर्गत आती हॅ।

कन्नौजी कोश

कन्नौजी शब्द कोश जून २०२२ में प्रकाशित हो चुका है।

कन्नौजी की उप बोलियाँ

कन्नौजी भाषा क्षेत्र में विभिन्न बोलियों का व्यवहार होता है, जिनको इस प्रकार विभाजित किया जा सकता है-[3] मध्य कन्नौजी, तिरहारी, पछरुआ, बंग्रही, शहजहाँपुरिया, पीलीभीती, बदउआँ, अन्तर्वेदी।पहचान की दृष्टि से कन्नौजी ओकारान्त प्रधान बोली है। ब्रजभाषा और कन्नौजी में मूल अन्तर यही है कि कन्नौजी के ओकारान्त और एकारान्त के स्थान पर ब्रजभाषा में ‘औकारान्त’ और ‘ऐकारान्त’ क्रियाएँ आती हैं-[2]

गओ - गयौ,खाओ - खायौचले - चलै,करे - करै

कन्नौजी की ध्वनियाँ

इसकी ध्वनियों में मध्यम ‘ह’ का लोप हो जाता है- जाहि, जाइ शब्दारम्भ में ल्ह, र्ह, म्ह् व्यंजन मिलते हैं- ल्हसुन, र्हँट, महंगाई आदि। अन्त्य अल्पप्राण महाप्राण में बदल जाता है- हाथ > हात्। स्वरों में अनुनासिकीकरण की प्रवृत्ति पाई जाती है- अइँचत, जुआँ, इंकार, भउजाई, उंघियात, अनेंठ, मों (मुँह)। ‘य’ के स्थान पर ‘ज’ हो जाता है- यमुना > जमुना, यश > जस। ‘व’ के स्थान पर ‘ब’ का व्यवहार होता है- वर > बर, वकील > बकील। कहीं - कहीं पर ‘व’ के स्थान पर ‘उ’ भी प्रयुक्त होता है- अवतार > अउतार। उसमें अवधी की भाँति उकारान्त की प्रवृत्ति भी पाई जाती है- खेत > खेतु, मरत > मत्तु। कहीं-कहीं ‘ख’ के स्थान पर ‘क’ उच्चरित होता है- भीख > भीक, ‘ण’ ‘ड़’ हो जाता है- रावण > रावड़, गण > गड़। ‘स’ के स्थान पर ‘ह’- मास्टर > महट्टर, सप्ताह > हप्ताह।उपेक्षाभाव से उच्चरित संज्ञा शब्दों में ‘टा’ प्रत्यय का योग विशेष उल्लेखनीय है- बनियाँ > बनेटा, किसान > किसन्टा, काछी > कछेटा, बच्चा > बच्चटा अदि।[2]

कन्नौजी का व्याकरण

कन्नौजी के स्वरों में अनुनासिकीकरण की प्रवृत्ति पाई जाती है- अइँचत, जुआँ, इंकार, भउजाईं, उंघियात, अनेंठ, मों आदि। ‘ऐ’ और ‘औ’ स्वर संयुक्त स्वर ‘अइ’ और ‘अउ’ के रूप में प्रयुक्त होते हैं- गैया > गइया, ऐनक > अइनक, औकात > अउकात।कन्नॉजी के स्त्रीलिंग प्रत्यय- ई, न, नी, इया हैं। घोड़ी, धोबिन, मास्टरनी, जाटिन, कुतरिया।इसके क्रिया रूप इस प्रकार हैं-वर्तमान निश्चयार्थ रूप-

पुरुषएक वचनबहु वचन
उत्तम पुरुषचलौचलउँ
मध्यम पुरुषउदाहरणउदाहरण
अन्य पुरुषउदाहरणउदाहरण

पुरुषएक वचनबहु वचन

उत्तम पुरुषचलौ, चलउँचलैं, चलइँ

मध्यम पुरुषचलैं, चलइचलौ, चलउ

अन्य पुरुषचलै, चलइचलैं, चलइँ

भविष्य निश्चयार्थ-

उत्तम पुरुषचलिहौं/चलिहउँचलिहैं/चलिहइँ
मध्यम पुरुषचलिहै/चलिहइचलिहौ/चलिहउ
अन्य पुरुषचलिहै/चलिहइचलिहैं/चलिहइँ


आज्ञार्थ-
मध्यम पुरुषचल्/ चलुचलौ /चलउ
अन्य पुरुषचलै/ चलइचलैं/ चलइँ

इसकी सहायता एवं अस्तित्व वाचक क्रिया के रूप हैं-
वर्तमान काल में-हूँ, हो, हैगो, हइँ, हैंगे।
भूतकाल में-हतो, रहो आदि।
भविष्यत काल में-हुइहो, हैहूँ, हुइहइ आदि।

वर्तमान कालिक कृदन्त प्रत्यय-
त, तु (खात, खातु), भूतकालिक ओ (गओ),
क्रियार्थक संज्ञा- न, नु, नो, बो (चलन, चलनु, चलनो, चलिबो),
पूर्वकालिक- के, इके (उठके, उठिके है।)

आज्ञासूचक क्रियापद प्रायः ‘उ’ के संयोग से निर्मित होते हैं- चलउ, गाबउ।

परामर्श बोधक शब्द ‘अउ’ व ‘अइँ’ के संयोग से बनते हैं- चलिअइ, चलअइँ, गइअउ, गइअइँ।

कुछ विशिष्ट क्रिया विशेषण- चट्ट सइ, गम्म दइ, भट्ट सइ, छल्ल सइ, झट्ट सइ, गप्प सइ, टन्न सइ आदि।

कन्नौजी में शोध कार्य

कन्नौजी भाषा में कई विश्वविद्यालयों से शोध कार्य हुए हैं, इनमें कन्नौजी लोकगीत (सन्तराम अनिल), कनउजी लोक साहित्य में समाज का प्रतिबिम्ब (डा॰ सुरेश चन्द्र त्रिपाठी)

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता