काला सागर आर्थिक सहयोग

अंतरराष्ट्रीय संगठन

काला सागर आर्थिक सहयोग संगठन; Black Sea Economic Cooperation: (BSEC), इस संगठन का उद्देश्य है काला सागर क्षेत्र के देशों के मध्य आर्थिक और तकनीक सहयोग में वृद्धि लाना तथा इसका मुख्यालय इस्तांबुल तुर्की में स्थित है।

काला सागर आर्थिक सहयोग संगठन
Organization of the Black Sea Economic Cooperation
चित्र:Organization of the Black Sea Economic Cooperation (BSEC) logo.png
स्थापना 4 June 1992
प्रकार आर्थिक सहयोग संगठन
मुख्यालय इंस्ताबुल, तुर्की
सदस्यता
महासचिव
विक्टर टीविरकुन
जालस्थल

उद्भव एवं विकास

1980 के दशक के अन्त में तुर्की के राष्ट्रपति तुर्गट ओजाल ने काला सागर क्षेत्र के देशों का एक आर्थिक समूह गठित करने का प्रस्ताव रखा। 24-25 जून, 1992 को इस्तानबुल में 11 देशों ने काला सागर आर्थिक सहयोग(बीएसईसी) घोषणा-पत्र, जिसमें संगठन के मौलिक उद्देश्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है, पर हस्ताक्षर किये और इस प्रकार बीएसईसी अस्तित्व में आ गया।

उद्देश्य

बीएसईसी का प्रमुख उद्देश्य, सदस्य देशों के बीच द्वि-पक्षीय और बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग, विशेषकर परिवहन, संचार, उर्जा, कृषि, पर्यावरण, संरक्षण, व्यापार एवं उद्योग, स्वास्थ्य तथा औषधि के क्षेत्रों में, को प्रोत्साहन देना है।

संरचना तथा कार्य

विदेश मामलों के मंत्रियों की बैठक (एमएमएफए) संसदीय सभा तथा सचिवालय बीएसईसी के प्रमुख संरचनात्मक अंग हैं एमएमएफए, बीएसईसी का प्रधान नीति निर्धारक अंग है। वर्ष में कम से कम एक बार इसकी बैठक आवश्यक रूप से आयोजित की जाती है सदस्य देश चक्र क्रम में इसके अध्यक्ष होते हैं। संसदीय सभा में एक अंतर्राष्ट्रीय सचिवालय और तीन समितियां होती हैं ये तीन समितियां हैं-

1. आर्थिक, व्यापारिक, तकनीकी और पर्यावरणमामलों की समिति;

2. सांस्कृतिक, शैक्षणिक औरसामाजिक मामलों की समिति,तथा;

3. कानूनी एवं राजनीतिकमामलों की समिति। सचिवालय का प्रधान अधिकारी निदेशक होता है।

गतिविधियां

1993 में थेसालोनिकी (यूनान) में एक काला सागरव्यापार एवं विकास बैंक की स्थापना की गई तथा ईबीआरडी ने बीसीसीआई परियोजनाओं के लिये 3.75 बिलियन डॉलर देने का वचन दिया। 1995 में रोमानिया के बुखारेस्ट शहर में आयोजित शिखर सम्मेलन में ऊर्जा, संचार और परिवहन जैसे क्षेत्रों में बेहतर सहयोग स्थापित करने के लिये एक घोषणा- पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इससे पहले मई 1994 में सदस्यों ने क्षेत्रीय विवादों को सुलझाने के लिये अन्तर-संसदीय विधिक एवं राजनीतिक मामलों की समिति के तत्वावधान में एक तंत्र सृजित करने का निर्णय लिया। यद्यपि, सदस्य देशों के मध्य विवादों (जैसे-रूसी सेनाओं को हटाने की मॉल्डोवा की मांग, आदि) ने अवरोधक का कार्य किया है, तथापि, यह संगठन मुक्त व्यापार क्षेत्र सृजित करने के लिये हर संभव प्रयास कर रहा है। 1996 के शिखर सम्मेलन में बीएसईसी ने बीएसईसी सहयोग को लागू करने के लिये एक विज्ञप्ति का अनुमोदन किया। 1 मई, 1999 से इसके चार्टर के प्रवृत्त होने के साथ, बीएसईसी ने अंतरराष्ट्रीय कानूनी पहचान हासिल की और एक पूर्ण क्षेत्रीय संगठन बन गया- कला सागर आर्थिकसहयोग (बीएसईसी)।

सदस्य

काला सागर आर्थिक सहयोग सदस्यता वाले देशों की सूची वर्ष 2014 के अनुसार।

██ बीएसईसी सदस्य देश ██ बीएसईसी पर्यवेक्षक देशBSEC observer states


 अल्बानिया
 आर्मीनिया
 अजरबैजान
 बुल्गारिया
 जार्जिया
 यूनान
 माल्डोवा
 रोमानिया
 रूस
 सर्बिया
 तुर्की
 यूक्रेन
पर्यवेक्षक सदस्य देश:
 आस्ट्रिया
 मिस्र
 फ्रांस
 बेलारूस
 क्रोएशिया
 चेक गणराज्य
 संयुक्त राज्य अमेरिका
 इटली
 पोलैण्ड
 स्लोवाकिया
 ट्यूनीशिया

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता