किलोमीटर प्रति घंटा

किलोमीटर प्रति घंटा (अंग्रेज़ी: Kilometres per hour), गति की एक इकाई हैं, जोकि एक घंटे में की गई यात्रा किलोमीटर की संख्या व्यक्त करता हैं।

एक कार चालमापी जो किलोमीटर प्रति घंटे में गति दर्शाती हैं।
कार चालमापी, बाहरी पैमाने पर मील प्रति घंटा (एमपीएच) और आंतरिक पैमाने पर किलोमीटर प्रति घंटा का संकेत देता है।

एसआई यूनिट का प्रतीक किमी/घंटा हैं। दुनिया भर में, इसका सबसे अधिक उपयोग, सड़क के संकेतों और कार चालमापी (स्पीडोमीटर) पर किया जाता हैं।[1][2]

इतिहास

यद्यपि 1799 में मीटर शब्द को औपचारिक रूप से परिभाषित किया गया जा चुका था, पर "किलोमीटर प्रति घंटा" शब्द का तत्काल प्रयोग नहीं हो पाया। उस समय का फ्रेंच शब्द मेरियामीटर (10,000 मीटर) और मेरियामीटर प्रति घंटा, किलोमीटर और किलोमीटर को ही सन्दर्भित करता था।[3] दूसरी ओर डचों ने 1817 में किलोमीटर को अपनाया था लेकिन इसे एक स्थानीय नाम "मिजल" दिया था।[4]

रूपांतरण

  • 3.6 किमी/घंटा ≡ 1 मी/सेकंड, गति का एसआई इकाई, (मीटर प्रति सेकंड)
  • 1 किमी/घंटा ≈ 0.277 78 मी/सेकंड
  • 1 किमी/घंटा ≈ 0.621 37 मील प्रति घंटा ≈ 0.911 34 फीट प्रति सेकंड
  • 1 नॉट ≡ 1.852 किमी/घंटा
  • 1 मील प्रति घंटा ≡ 1.609344 किमी/घंटा (~ 1.61 किमी/घंटा)[5]

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता