खारी झील

एक ख़ारी झील या लवणीय झील (अंग्रेज़ी: salt lake या saline lake) चारों तरफ़ से जमीन से घिरा हुआ वो जलाशय होता है जिसके पानी में नमक/लवण या नमकीन पदार्थों की मात्रा (सान्द्रणता) ज्यादा होती है। इसके १ लीटर पानी में कम से कम तीन ग्राम नमक तक की मात्रा पाई जाती है।[1] कुछ जगहों पर तो पानी में घुलनशील लवण की मात्रा समुद्री जल से भी ज्यादा पाई गयी है। ऐसी झीलों को हाइपरसैलाइन लेक या अति-खारी झील कहते हैं। एक क्षारीय खारी झील जिसमें कार्बोनेट की मात्रा ज्यादा होती है को सोडा झील भी कहा जाता है।

इटली की यूरोपीय खगोलयात्री सामन्था क्रिस्टोफोरेटी ने शिराज़, इरान के पास २२ मई २०१५ को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से दो ख़ारी झीलों की तस्वीरें लीं, पहली बख्तेगन झील और दूसरी महर्लू झील।

विशेषताएँ

लवणीय झीलें तब बनती हैं जब झील में गिरने वाला जल अपने साथ नमक व खनिज पदार्थ ले आता रहता है और चारों तरफ़ से घिरे होने की वजह से झील से बाहर नहीं निकल पाता है। चूंकि ऐसी झीलें एक बंद तालाब की तरह होती हैं जो कि नदी या समुद्र से नहीं मिलतीं इसलिये इनका पानी बाहर नहीं निकल पाता और उसमें नमक और खनिजों की मात्रा बढती जाती है। ऐसी बंद झीलों को (Endorheic Lake) एण्डोर्हिक झील कहते हैं।[2] पानी घुला लवण छोड़कर वाष्पीकृत होता रहता है और जिससे वहाँ लवणता बढती रहती है। ऐसे क्षेत्र नमक उत्पादन के लिये आदर्श स्थल साबित होते हैं। ऐसी झीलों के आसपास अतिलवणता की वजह से एक विशेष प्रकार की वनस्पती व प्राणी समूह पाया जाता है और कुछ जगहों पर तो कोई जीवन नहीं पाया जाता जैसे कि, मृत सागर में।

अगर झील में आने वाले पानी की मात्रा वाष्पीकृत हो रहे पानी की मात्रा से कम होती है तो ऐसी झील अंतत: सूख जाती है और अपने पीछे नमक के मैदान या सूखी झील छोड़ जाती है। उदाहरण कच्छ का रण जो कि एक विशाल नमक का मैदान है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता