चग़ताई ख़ान

चग़ताई ख़ान (मंगोल: Цагадай, त्सगदाई; फ़ारसी: جغتای‎, चग़ताई, अंग्रेजी: Chagtai;; जन्म: ११८३ ई अनुमानित; देहांत: १२४२ या १२४३ ई) मंगोल साम्राज्य के संस्थापक चंगेज़ ख़ान और उसकी मुख्य पत्नी बोरते का दूसरा पुत्र था। उसने अपने पिता के मध्य एशिया को मंगोल साम्राज्य के अधीन करने के अभियान में बहुत हिस्सा लिया। उसे एक क़ाबिल और सहासी सिपहसालार माना जाता है।[1] इसी के नाम के ऊपर चग़ताई ख़ानत, चग़ताई भाषा और चग़ताई तुर्कों का नाम पड़ा है। अपने पिता (चंगेज़ ख़ान) के देहांत के बाद उसने मध्य एशिया के क्षेत्र का शासक बनाने के ज़िम्मा सम्भाला। उसे एक गरम-मिज़ाज व्यक्ति माना जाता है क्योंकि उसने स्पष्ट रूप से चंगेज़ ख़ान के बड़े बेटे जोची ख़ान को सर्वोच्च ख़ान मानने से इनकार कर दिया।[2]

मंगोलिया में चग़ताई ख़ान का बुत, जो चंगेज़ ख़ान और बोरते का दूसरा पुत्र था

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता