जहानाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

भारत का एक लोकसभा क्षेत्र

जहानाबाद लोकसभा (36- लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र ) भारत के बिहार राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। जहानाबाद लोकसभा एक [भूमिहार] - [यादव] और [चंद्रवंशी] बहुल

जहानाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
—  लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र  —
निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें)
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश भारत
राज्यबिहार
क्षेत्र है जिसका असर पुरे लोकसभा पर इस प्रकार पड़ता है कि इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोटर भूमिहार ,यादव और चंद्रवंशी जाति से आते हैं। जहानाबाद बिहार के दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र में पड़ता है. जहानाबाद संसदीय क्षेत्र जहानाबाद और अरवल जिलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया गया है. इस संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 15,75,018 है. जिसमें से 819,469 पुरुष मतदाता और 755,502 महिला मतदाता हैं.[1]

जहानाबाद नक्सल प्रभावित जिला है और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है. यह इलाका कई नक्सली हमलों का गवाह रहा है और नक्सलियों के रेड कॉरिडोर का हिस्सा माना जाता है.

जहानाबाद लोकसभा सीट आजादी के बाद से ही पहले कांग्रेस, फिर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गढ़ रही है. इस सीट से 6 बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को जीत हासिल हुई. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता रामाश्रय प्रसाद यादव जहानाबाद लोकसभा सीट से 4 बार चुनकर लोकसभा गए. लेकिन 1998 के चुनाव में इस सीट ने सियासी करवट ली और राष्ट्रीय जनता दल ने समता पार्टी (उदय मंडल अध्यक्ष)[2] के डॉ.अरुण कुमार को हराकर इस सीट से जीत हासिल की . तब से इस सीट से कभी राष्ट्रीय जनता दल तो कभी जनता दल (यू.) को जीत हासिल होती रही. 1999 के चुनाव में अरुण कुमार जनता दल (यू.) के टिकट पर राष्ट्रीय जनता दल उम्मीदवार को हराने में कामयाब रहे. 2004 के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के गणेश प्रसाद यादव ने अरुण कुमार को हराया . लेकिन 2009 के चुनाव में जनता दल (यू.) ने यहां से जगदीश शर्मा को उतारा. जिन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के सुरेंद्र प्रसाद यादव को मात दी. 2014 के मोदी लहर में डॉ. अरुण कुमार एनडीए की सहयोगी आरएलएसपी[3] के टिकट पर यहां से दूसरी बार जीतने में कामयाब रहे। लोकसभा 2019 के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुरेन्द्र प्रसाद यादव को हराकर जीत दर्ज किया।.[4][5]

विधानसभा क्षेत्र

वर्तमान में, जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में निम्नलिखित छः विधानसभा क्षेत्र (विधान सभा) शामिल हैं:

  1. 214-अरवल
  2. 215-कुर्था
  3. 216-जहानाबाद
  4. 217-घोषी
  5. 218-मखदुमपुर
  6. 233-अतरी

सांसद[6]

लोक सभाअवधिसांसद का नामदल सम्बद्धता
दूसरी1957-60सत्यभामा देवीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
तीसरी1962-67सत्यभामा देवीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
चौथी1967-71चंद्र शेखर सिन्हाभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
पांचवी1971-77चंद्र शेखर सिन्हाभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
छठी1977-80हरी लाल प्रसाद सिन्हाभारतीय लोक दल
सातवीं1980-84महेंद्र प्रसादभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
आठवीं1984-89रामाश्रय प्रसादभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
नौवीं1989-90रामाश्रय प्रसादभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
दसवीं1991-96रामाश्रय प्रसादभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
ग्यारहवीं1996-98सुरेंद्र प्रसाद यादवराष्ट्रीय जनता दल
बारहवीं1998-99सुरेंद्र प्रसाद यादवराष्ट्रीय जनता दल
तेहरवीं1999–2004डॉ. अरुण कुमारजनता दल (यू.)
चौदहवीं2004-09गणेश प्रसाद यादवराष्ट्रीय जनता दल
पंद्रहवीं2009-14डॉ. जगदीश शर्माजनता दल (यू.)
सोलहवीं2014-2019डॉ. अरुण कुमारराष्ट्रीय लोक समता पार्टी
सत्रहवीं2019-पदस्थचन्देश्वर प्रसादजनता दल (यू.)

इन्हें भी देखें


बाहरी कड़ियाँ


सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; बिना नाम के संदर्भों में जानकारी देना आवश्यक है।


🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता