डाइम (अमेरिकी सिक्का)

डाइम (अंग्रेज़ी: dime) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक सिक्का है जिसकी क़ीमत १० सेंट होती है। एक अमेरिकी डॉलर में १० डाइम होते हैं। जितने भी सिक्के आधुनिक युग में अमेरिका में प्रचलित हैं उनमें डाइम सबसे पतला और छोटे आकार का सिक्का है।

अमेरिकी डाइम का सिक्का - आगे का रुख़
अमेरिकी डाइम का सिक्का - पीछे का रुख़

शब्द की उत्पत्ति

"डाइम" शब्द पुरानी फ़्रांसिसी भाषा के "disme" शब्द से आता है जिसे "दीमे" उच्चारित किया जाता था। "दीमे" का अर्थ है "दसवा हिस्सा"।[1]

इतिहास

१७८३ में थॉमस जॅफ़रसन, बेंजामिन फ्रैंकलिन, ऐलॅक्सैन्डर हैमिलटन और डेविड रिटनहाउस ने संयुक्त राज्य में दशमलव पर आधारित मुद्रा बहाल करने का पहला प्रस्ताव रखा। हैमिलटन संयुक्त राज्य के पहले खज़ाने के सचिव थे और उन्होंने १७९१ में उस प्रस्ताव को आगे बढ़ाते हुए अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में छह ऐसे दशमलव पर आधारित सिक्के गढ़ने की बात रखी, जिनमें से एक डाइम था। १७९६ से १८३७ तक, डाइम के सिक्के ८९.२४% चांदी और १०.७६% ताम्बे के बने होते थे।[2] चांदी महंगा होने की वजह से यह सिक्के छोटे अकार के होते थे, वरना कुछ लोग सिक्कों को पिघाल कर उनकी धातु बेचने का ग़ैर-क़ानूनी काम करने लगते।[3] १८३७ में चांदी की तादाद बढ़ा कर ९०% और ताम्बे की घटा कर १०% कर दी गयी और डाइम का आकार और भी छोटा कर दिया गया (उसका व्यास १८.८ मिलीमीटर से घटाकर १७.९ मिलीमीटर कर दिया गया जो आज भी क़ायम है)। १९६५ के बाद डाइम से चांदी हटा दी गयी। तब से डाइम का अंदरूनी हिस्सा शुद्ध ताम्बे का होता है जिसके ऊपर एक ७५% ताम्बे और २५% निकल की मिश्रित परत बैठाई जाती है।[2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता