डेज़ी बोपन्ना

डेज़ी बोपन्ना (जन्म: 4 दिसम्बर 1982) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा में बनी फिल्मों में काम करती हैं। इसके अलावा ये कई अन्य भाषाओं के फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिन्दी शामिल है।

Daisy bopanna

निजी जीवन

डेज़ी का जन्म 4 दिसम्बर 1982 को कोडगू, कर्नाटक, भारत में हुआ था। इन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा औरोबिंदो स्कूल से ली और उसके बाद कुमारंस कॉलेज और उसके बाद बैंगलोर के चित्रकला परिशत से फ़ाइन आर्ट्स में बेचलर डिग्री प्राप्त की।[1]

इन्होंने इर्नस्ट एंड यंग के साथी और प्रकाश जजु के बेटे, अमित जजु से शादी कर ली। इनके भाई, देवैयाह बोपन्ना मुंबई में विज्ञापन विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहे हैं।[2]

करियर

इन्होंने अपने करियर की शुरुआत थियेटर में काम करने से की थी। ये कुछ समय निकाल कर बी॰ जयश्री के स्पंदना थियेटर में काम करती थीं। इसके अलावा ये प्रीतम कोइपिल्लई के साथ अंग्रेजी थियेटर में भी काम करती थी और इन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

इनकी पहली फिल्म बिम्बा थी, जिसे बर्लिन एंड फ्रैंकफर्ट फिल्म उत्सव में भेजा गया था, जिस जगह इनके फिल्म ने कई पुरस्कार जीते थे। इस फिल्म का निर्देशन कविता लंकेश ने किया था। इनकी अगली फिल्म भगवान थी, जिसे इन्होंने दर्शन के साथ किया था। इस फिल्म में काम करने के बाद इन्हें स्पाइसी डेज़ी का टैग मिला।

इसके बाद डेज़ी को कई सारे फिल्मों में काम करने का मौका मिला, जिसमें रामा श्यामा भामा, थवारीना सिरी, ऐश्वर्या, सत्यवान सावित्री, गालिपटा, ओलवे जीवना लेक्कचरा, क्रेज़ी लोका और अन्य फिल्में शामिल है। इनके सभी फिल्मों में अच्छे अभिनय के बाद इन्हें गरम मसाला फिल्म में काम करने का मौका मिला, जिसमें ये अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ काम कर रही थीं। लगभग ₹17 करोड़ में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों से ही लगभग 54 करोड़ रुपये की कमाई की।[3]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र