डोम्सडे पुस्तक

डोम्सडे पुस्तक, इंग्लैड का भूसर्वेक्षण संबंधी विवरण देनेवाली पुस्तक। यह सर्वेक्षण सन् 1086 में विजेता विलियम के आदेश से उसके अफ्सरों द्वारा कराया गया था। इसका उद्देश्य भूमिकर तथा अन्य कर लगाने के इरादे से आवश्यक जानकारी एवं तथ्य एकत्र करना था। राजसत्ता के अधीन जमीन जायदाद का मूल्यांकन भी इसका लक्ष्य था। इसकी सहायता से विलियम को अपने सामंतों की धनसंपत्ति का तथा उनकी शक्ति का भी पता लग सकता था। यह दो खंडों में तैयार की गई थी। पहले खंड में अधिकांश इंग्लैंड की भूमियों, संपत्तियों, कृषकों, आदि का विवरण दिया गया है और दूसरे में केवल इसेक्स, सफोक तथा नारफोक नामक काउंटियों का ब्योरा है। कंबरलैंड, नार्दबर लैड तथा लंदन संबंधी विवरण छोड़ दिए गए हैं। उत्तर आंग्ल सैक्सन काल तथा नार्मन विजय के प्रारंभिक काल की भूमि संबंधी तथ्य प्राप्त करने के लिये यह विवरिणी सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन है।

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता