दूसरा फ्रांसीसी साम्राज्य

द्वितीय फ्रांसीसी साम्राज्य (French: Second Empire)[1] फ्रांस में, दूसरे गणराज्य और तीसरें गणराज्य के बीच, 1852 से 1870 तक नैपोलियन तृतीय का शाही बोनापार्टिस्ट शासन था।[2]

फ्रांसीसी साम्राज्य
Empire Français

 

 

1852–1870
 

ध्वजशाही चिन्ह
राष्ट्रिय ध्येय
Liberté, égalité, fraternité
"स्वतंत्रता, समानता, बिरादरी"
राष्ट्रगान
Partant pour la Syrie
"सीरिया के लिए प्रस्थान"
फ्रांस का मानचित्र में स्थान
1867 में फ्रांसीसी साम्राज्य।
राजधानीपेरिस
भाषाएँफ्रांसीसी
धार्मिक समूहरोमन कैथोलिक
केल्विनवाद
लूथरवाद
यहूदी धर्म 642156
शासनएकात्मक राज्य संवैधानिक राजतंत्र
सम्राट
 - 1852–1870नैपोलियन तृतीय
कैबिनेट प्रमुख
 - 1869–1870एमली ओलीवर
 - 1870चार्ल्स दे पेलीकाओ
विधायिकासंसद
 - उच्च सदनसीनेट
 - निम्न सदनविधायिका
ऐतिहासिक युगनया साम्राज्यवाद
 - 1851 का तख्तापलट2 दिसम्बर 1851
 - संविधान अपनाया14 जनवरी 1852
 - फ्रांसीसी जर्मन युद्ध19 जुलाई 1870
 - सेडान युद्ध1 सितम्बर 1870
 - गणतंत्र की घोषणा4 सितम्बर 1870
मुद्राफ्रांसीसी फ्रेंक
Warning: Value specified for "continent" does not comply

स्थापना

2 दिसंबर 1851 को लुइस-नैपोलियन बोनापार्ट, जिसे गणराज्य का राष्ट्रपति चुना गया था, ने तख्तापलट कर नेशनल असेंबली को भंग कर दिया और फ्रांस का एकमात्र शासक बन गया, उसने सार्वभौमिक मताधिकार को फिर से स्थापित किया, जिसे पहले विधानसभा द्वारा समाप्त कर दिया गया। उनके फैसले और 10 साल के लिए अपने जनादेश को लोगों का समर्थन प्राप्त था, जिसे महीने भर बाद में कराये गये एक जनमत-संग्रह से पुष्टि होती थी, जिसमें 92 प्रतिशत लोग उनके समर्थन में थे।

एक नया संविधान जनवरी 1852 में अधिनियमित किया गया, जिसमें लुइस-नेपोलियन को राष्ट्रपति के रूप में 10 साल का कार्यकाल और उसके हाथों में लगभग सभी शक्तियाँ केंद्रित कर दी गई। हालांकि, वह केवल एक सत्तावादी राष्ट्रपति होने के साथ संतुष्ट नहीं थे, जैसे ही उन्होंने कानून के नए दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए, उन्होंने साम्राज्य को बहाल करने की बात कही। साम्राज्य के पुनःस्थापन के आधिकारिक तौर पर प्रेरित अनुरोधों के जवाब में, सीनेट ने नवंबर में एक दूसरा जनमत संग्रह कराया गया, जिसे 97 प्रतिशत समर्थन प्राप्त हुआ। दिसंबर 1851 के जनमत संग्रह जीत के बाद, साम्राज्य को औपचारिक रूप से 2 दिसंबर 1852 को फिर से स्थापित किया गया, और राजकुमार-राष्ट्रपति, "नैपोलियन तृतीय, फ्रांसीसी सम्राट" बन गए थे। हालांकि संविधान के द्वारा उन्होंने पहले ही सारी शक्ति अपने हाथों में ले ली थी। मात्र "राष्ट्रपति" शब्द "सम्राट" शब्द से बदल दिया गया, और यह पद अब आनुवंशिक बन गया। लोकप्रिय जनमत संग्रह बोनापार्टिज़्म का एक विशिष्ट लक्षण बन गया, जिसे आगे चल कर चार्ल्स डी गॉल ने अपने लिये उपयोग किया था।

साम्राज्य का पतन

1860 के दशक के दौरान, पड़ोसी प्रशिया के उदय ने फ्रांस की नेशनल असेंबली के भीतर काफी असहजता पैदा हुई। 15 जुलाई को, स्पेन के सिंहासन पर होनज़ोलर्न के उम्मीदवारी को लेकर फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी, हालांकि फ़्रांस ने इसके बहाने, फ्रांस में बढ़ती अस्थिरता और मध्य यूरोप में प्रशिया के विस्तार को रोकने के लिए युद्ध की घोषणा की थी। जुलाई और अगस्त 1870 के दौरान, इंपीरियल फ्रांसीसी सेना को कई पराजय का सामना करना पड़ा, जो जाकर सेडान के युद्ध में समाप्त हुआ। सेडान में, बची हुई फ्रांसीसी सेना और नैपोलियन तृतीय ने २ सितंबर को प्रशिया के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। 4 सितंबर को जब यह समाचार पेरिस पहुंची, उसी दिन उपद्रवकारी भीड़ ने पेरिस के नेशनल असेंबली पर हमला बोल दिया। अगले दिन रिपब्लिकन डिप्टी लेओन जुबेटा ने साम्राज्य के पतन और तीसरे गणराज्य की स्थापना की घोषणा कर दी। महारानी इगुने फ्रांस छोड़ कर ग्रेट ब्रिटेन चली गई, इसके साथ ही साम्राज्य आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया।[3]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता