निर्माण सामग्री

बहुत से प्राकृतिक पदार्थ (मिट्टी, बालू, लकड़ी, चट्टानें, पत्तियाँ, आदि) निर्माण के लिये प्रयुक्त होते रहे हैं। इसके अलावा अब अनेक प्रकार के कृत्रिम या मानव-निर्मित पदार्थ भी निर्माण के लिये प्रयोग किये जाने लगे हैं; जैसे सीमेंट, इस्पात, अलुमिनियम, आदि।

निर्माण सामग्री के विभिन्न प्रकार

ईंट के ढ़ेर

भारत में कच्‍ची ईंटों से मकान बनाने की परंपरा

भारत में हमेशा से निर्माण सामग्री के रूप में मिट्टी का सबसे अधिक प्रयोग होता आ रहा है तथा यह इसकी संस्‍कृति का हिस्‍सा है। परंपरागत रूप में, विभिन्‍न क्षेत्रों की स्‍थलाकृति, जलवायु एवं आवश्‍यकताओं के आधार पर मिट्टी की दीवारों के निर्माण में काफी अंतर है। मिट्टी का घर बनाने की आम विधियां हैं: ढेला, टट्टर एवं लेप, सनी हुई मिट्टी, कच्‍ची ईंट एवं कतरन ब्‍लाक। आज भी लगभग 55 प्रतिशत भारतीय मकानों की दीवारें कच्‍ची मिट्टी की बनती हैं।

आश्‍चर्य है कि भार वहन करने की मिट्टी की सीमित क्ष‍मता परंपरागत निर्माताओं के लिए कोई अड़चन नहीं है। सभी परंपरागत तकनीकें इतनी मजबूत हैं कि ग्रामीण निर्माताओं की आवश्‍यकताएं पूरी हो जाती हैं। पूरे भारत में इनके सुंदर उदाहरण देखें जा सकते हैं। आज भी भवन सामग्री के रूप में मिट्टी का व्‍यापक स्‍तर पर प्रयोग होता है। निर्माण के लिए मिट्टी का प्रयोग करने के आम लाभों में शामिल हैं: ताप रोधी गुण, आसानी से उपलब्‍धता और सुंदरता।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता