न्गारी विभाग

तिब्बत का एक प्रशासनिक विभाग
न्गारी विभाग
མངའ་རིས་ས་ཁུལ་
Ngari Prefecture
मानचित्र जिसमें न्गारी विभाग མངའ་རིས་ས་ཁུལ་ Ngari Prefecture हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :आली
क्षेत्रफल :३,०४,६८३ किमी²
जनसंख्या(२००३):
 • घनत्व :
९५,४६५
 ०.३१/किमी²
उपविभागों के नाम:ज़िले
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ):तिब्बती


न्गारी विभाग (तिब्बती: མངའ་རིས་ས་ཁུལ་, अंग्रेज़ी: Ngari Prefecture), जिसे आली विभाग (चीनी: 阿里地区, अंग्रेज़ी: Ali Prefecture) भी कहते हैं, तिब्बत का एक प्रशासनिक विभाग है जो वर्तमान में जनवादी गणतंत्र चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत स्वशासित प्रदेश का हिस्सा है। इसमें अक्साई चिन क्षेत्र का एक भाग आता है जिसे भारत अपना भाग समझता है लेकिन जो चीन के क़ब्ज़े में है। शिन्जियांग-तिब्बत राजमार्ग इस विभाग से गुज़रता है।

कैलाश पर्वत तीर्थ न्गारी में स्थित है
न्गारी विभाग में तिब्बती ख़ानाबदोश
त्सापरंग में प्राचीन गूगे राज्य के खंडहर

न्गारी और अक्साई चिन

जब चीन ने १९५०-१९६० के दशक में तिब्बत पर अपना नियंत्रण जमाया था उस समय न्गारी चीन की पहुँच से दूर था और सेनाएँ वहाँ ले जाने का सबसे सरल मार्ग शिन्जियांग क्षेत्र से सड़क निकालकर अक्साई चिन से होते हुए न्गारी तक पहुँचना था। इसी राजमार्ग के निर्माण और अक्साई चिन पर चीन के क़ब्ज़े से १९६२ का भारत-चीन युद्ध छिड़ गया था।[1]

भारत व न्गारी के सांस्कृतिक सम्बन्ध

न्गारी की सीमाएँ भारत के जम्मू व कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से लगती हैं। हिन्दुओं के पवित्र कैलाश पर्वत और मानसरोवर तीर्थस्थल इसी विभाग में स्थित हैं और हज़ारों वर्षों से भारतीय व तिब्बतियों का एक-दूसरे के देशों में आना-जाना रहा है। ऐतिहासिक रूप से न्गारी विभाग का इलाक़ा गुगे राज्य का हिस्सा हुआ करता था।[2] यह क्षेत्र बौद्ध मठों, मूर्तिकला से भरी गुफाओं और अन्य पुरातत्वों से परिपूर्ण है। बहुत से स्थानों पर गहरा ऐतिहासिक भारतीय धार्मिक व सांस्कृतिक प्रभाव मिलता है।[3]

ज़िले

प्रशासनिक रूप से न्गारी विभाग सात ज़िलों में बंटा हुआ है:

Map
#नामअंग्रेज़ी नामचीनी नामतिब्बती नामवाइली लिप्यंतरणआबादी (२००३ अनुमान)क्षेत्रफल (वर्ग किमी)घनत्व (प्रति वर्ग किमी)
1गर ज़िलाGar County噶尔县སྒར་རྫོང་sgar rdzong१२,११४१३,१७९०.९१
2पुरंग ज़िलाBurang County普兰县སྤུ་ཧྲེང་རྫོང་spu hreng rdzong७३,०००१२,४९७५.८
3ज़ान्दा ज़िलाZanda County札达县རྩ་མདའ་རྫོང་rtsa mda' rdzong५,६२४१८,०८३०.३१
4रुतोग ज़िलाRutog County日土县རུ་ཐོག་རྫོང་ru thog rdzong६,३००७७,०९६०.०८
5गेज्ञई ज़िलाGê'gyai County革吉县དགེ་རྒྱས་རྫོང་dge rgyas rdzong१२,३१३४६,११७०.२७
6गेरज़े ज़िलाGêrzê County改则县སྒེར་རྩེ་རྫོང་sger rtse rdzong१६,६२३१,३५,०२५०.१२
7त्सोचेन ज़िलाCoqên County措勤县མཚོ་ཆེན་རྫོང་mtsho chen rdzong११,४९५२२,९८००.५

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता