परवलयज परावर्तक

परावर्तक , जो एक दबे गोलाकार के आकार का हो।

परवलयज परावर्तक (parabolic reflector या paraboloid reflector या paraboloidal reflector) ऐसे परावर्तक तल को कहते हैं जो वृत्तीय परवलयज का एक भाग होता है। इसका उपयोग प्रकाश, ध्वनि या रेडियो तरंगों को प्रसारित करने या एकत्र करने के लिए किया जाता है (जैसे परवलयज एन्टेना)। परवलयज परावर्तक का एक विशेष गुण यह है कि अपने अक्ष के समान्तर आपतित समतल तरंग (plane wave) को यह परावर्तक एक गोलीय तरंग में बदल देता है और अपने फोकस बिन्दु पर अभिसरित (कन्वर्ज) कर देता है। इसी प्रकार, परवलयज परावर्तक के फोकस बिन्दु पर रखे किसी बिन्दु स्रोत से निकलने वाली गोलीय तरंगों को यह अपने अक्ष के समान्तर गति करने वाली समतल तरंग में बदल देता है।

जर्मनी में स्थित एक विशाल परवलयज उपग्रह संचार एन्टेना । यह विश्व की सबसे बड़ी संचार उपग्रह एन्टेना है।
विश्व की एक सबसे बडी सौर ऊर्जा एन्टेना में से एक इजराइल में स्थित है
परवलयज परावर्तक का सिद्धान्त । परवलयज की यह ज्यामितीय विशेषता है कि FP1Q1, FP2Q2, FP3Q3 आदि दूरियाँ समान होतीं हैं। अतः छतरी के फोकस पर रखी गयी फीड से उत्पन्न कोई गोलीय तरंगपार्श्व इसके तल से परावर्तित होने के बाद समतल तरंग में बदल जाता है और इसके अक्ष के समान्तर गति करता है।

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता