प्रोग्रेस प्रकाशन

प्रोग्रेस प्रकाशन (रूसी: Издательство "Прогресс", इज़दातेल्स्त्वो प्रोग्रेस; अंग्रेज़ी: Progress Publishers) सोवियत संघ के ज़माने में वहाँ का एक मुख्य किताबों का प्रकाशक था। प्रोग्रेस की स्थापना १९३१ में की गई थी। वे अपनी साम्यवाद (कोम्युनिज़म) और सोवियत इतिहास से सम्बंधित किताबों के लिए जाने जाते थे हालांकि इसके अलावा वे कला, राजनीति, विज्ञान, बाल-साहित्य, उपन्यास, लघु उपन्यास, भाषा-शिक्षा और फ़ोटो संकलनों (एल्बमों) के लिए भी जाने जाते थे।[1] उनकी पुस्तकों में 'सोवियत संघ का संक्षिप्त इतिहास' नामक किताब प्रसिद्ध थी।

प्रोग्रेस प्रकाशन की किताबों में छपा उनका नामांकन

विवरण

प्रोग्रेस प्रकाशन की स्थापना सन् १९३१ में 'विदेशी मज़दूर संघ प्रकाशन' ( Издательство Товарищества иностранных рабочих) के नाम से हुई। १९३९ में इसका नाम बदलकर 'विदेशी भाषा साहित्य प्रकाशन गृह' (Издательство литературы на иностранных языках) रख दिया गया। १९६३ के बाद इसका संगठन बदला गया और नाम भी बदलकर 'प्रोग्रेस' (यानि 'विकास') रख दिया गया। इसके निर्देशक १९७०-७६ तक यूरी तोरसुएव (Юрий Торсуев), १९७६-८७ तक सेदिख़ वोल्फ़ (Седых Вольф) और १९८७-९६ तक आलेक्सान्द्र आलिचेव​ (Александр Авеличев) रहे।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता