प्लिनी

प्लिनी (Pliny the Elder) एक प्रमुख रोमन भूगोलवेत्ता था।

बड़ा प्लिनी

परिचय

प्लिनी प्राचीन इतिहास में प्लिनी नाम के दो प्रसिद्ध व्यक्ति हुए हैं। बड़े प्लिनी का जन्म कोमो नामक स्थान में २३ ई. में हुआ वेस्पसियन तथा उसके पुत्र टाइटस के समय में इसने रोम में कई राजकीय पदों को सुशोभित किया। ७७ ई. में टाइटस को उसने अपना महान ग्रंथ समर्पित किया। दो वर्ष बाद विसूवियस पहाड़ से निकले लावे से हरक्यूलियन तथा पांपिआइ को बड़ी क्षति पहुँची और इसी में प्लिनी का भी देहांत हो गया। यद्यपि प्लिनी में स्वयं मौलिकता का अभाव था, उसने बहुत से ग्रंथों का अध्ययन किया था। उसके भतीजे और दत्तक पुत्र छोटे प्लिनी का कथन है कि वह हर समय पढ़ा करता था, यहाँ तक कि भोजन करते समय भी कोई व्यक्ति उसे कोई न कोई ग्रंथ पढ़कर सुनाता था। वह प्रत्येक ग्रंथ से सामग्री एकत्रित करता था और फिर कोई पुस्तक लिख्ता था। उसने बहुत से ग्रंथ लिखे। इनमें 'नेचुरल हिस्ट्री' (प्राकृतिक इतिहास) ज्ञान का भंडार है। इसमें भारत का भी कई स्थानों पर उल्लेख है और ऐसा विवरण भी दिया है जो और कहीं नहीं मिलता है। वह ३७ भागों में है और इसके छठे भाग में भारत के भूगोल का उल्लेख है जो मेगस्थनीज की 'इंडिका' पर आधारित है।

प्लिनी ने अपने देशवासियों को चेतावनी दी कि भारत शृंगार की सामग्री देकर रोम से बहुत धन खींचे ले जा रहा है। प्लिनी के वृत्तांत में बहुत कुछ कल्पित गाथाएँ भी मिलती हैं। उसकी अन्य कृतियों में निम्न उल्लेखनीय हैं - 'लाइफ़ ऑव पांपिनियस', 'डूबियस लैंग्वेज' इत्यादि।

प्रमुख रचनाएं

  • नेचुरल हिस्ट्री
  • लाइफ़ ऑव पांपिनियस
  • डूबियस लैंग्वेज
  • कॉस्मोग्राफ़ी

इन्हें भी देखें

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता