बइ भाषा

बइ भाषा या बइप भाषा (चीनी: 白語, बइ यु; अंग्रेज़ी: Bai या Baip language) चीन के युन्नान प्रान्त और उसके कुछ पड़ोसी क्षेत्रों, में बइ लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार की एक बोली है। इसे सन् २००३ में लगभग १२,४०,००० लोग अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते थे। अन्य चीनी-तिब्बती भाषाओं की तरह यह भी एक सुरभेदी भाषा है और इसमें आठ सुरों का प्रयोग होता है।[1] बइ भाषा की तीन मुख्य उपभाषाएँ हैं - जिआनचुआन (मध्य), दाली (दक्षिणी) और बिजिआंग (उत्तरी)। इनमें जिआनचुआन और दाली एक-दूसरे के क़रीब हैं और इन्हें बोलने वाले बहुत हद तक एक-दूसरे को समझ सकते हैं, लेकिन बिजिआंगइन दोनों से काफ़ी भिन्न है।

श्रेणीकरण पर विवाद

हालांकि इस बात पर भाषावैज्ञानिकों में सर्वसम्मति है कि बइ भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार कि सदस्य है, लेकिन उस परिवार के अन्दर इसकी उपश्रेणी को लेकर विवाद है। पहले यह समझा जाता था कि यह एक तिब्बती-बर्मी भाषा है लेकिन सन् १९४८ में आर.ए.डी. फोरेस्ट नामक भाषावैज्ञानिक ने दावा किया कि यह वास्तव में आदि-चीनी भाषा कि वंशज है। यह विवाद अभी तक जारी है।[1]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता