बिजली की कुर्सी

बिजली की कुर्सी, या वैद्युतासन एक युक्ति है जिसका उपयोग किसी अपराधी को बिजली द्वारा मृत्युदंड देने में किया जाता है। इस युक्ति का अविष्कार संयुक्त राज्य अमेरिका में थॉमस एडीसन के कर्मचारियों द्वारा किया गया था। इसके प्रयोग में मृत्युदंड पाने वाले व्यकि को व्यक्ति को एक विशेष रूप से निर्मित लकड़ी की कुर्सी पर बाँध कर उसके शरीर से इलेक्ट्रोड के माध्यम से बिजली प्रवाहित की जाती है। इसका उपयोग आज तक केवल संयुक्त राज्य अमेरिका और फिलीपींस में किया गया है। फिलीपींस में इसका पहला प्रयोग 1924 में किया गया था जब वो अमेरिकी कब्जे में था, जबकि इसका अंतिम उपयोग 1976 में किया गया था।[1]

ओल्ड स्पार्की, सिंग सिंग कारागार में प्रयुक्त बिजली की कुर्सी

ऐतिहासिक रूप से, बिजली की कुर्सी के उपयोग में एक बार जब अपराधी व्यक्ति को कुर्सी से बाँध देते थे, तब इलेक्ट्रोड के माध्यम से उसके शरीर से प्रत्यावर्ती धारा के विभिन्न वोल्टता और अवधि वाले कई चक्र प्रवाहित किये जाते थे, ताकि व्यक्ति के आंतरिक अंगों जिनमें मस्तिष्क भी शामिल है, को घातक नुकसान पहुँचे। बिजली का पहला झटका तत्काल बेहोशी और मस्तिष्क मृत्यु के लिए डिजाइन किया गया था, जबकि दूसरा झटका महत्वपूर्ण अंगों को घातक क्षति पहुँचाने के लिए डिजाइन किया गया था। अक्सर व्यक्ति के हृदय की अत्यधिक वैद्युत उत्तेजना उसकी मौत का कारण बनती है।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता