बैंकसिया
- अगर आप ऑस्ट्रेलिया के मॅल्बर्न शहर में स्थित इसी नाम के उद्यान को ढूंढ रहे हैं तो बैंकसिया पार्क का लेख देखें
बैंकसिया (Banksia) लगभग १७० जातियों वाला बनफूलों और उद्यानों में लगाने के लिये लोकप्रिय फूलदार पौधों का एक वंश है जिसकी जातियाँ ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती हैं। यह वंश प्रोटियेसीए नामक कुल का सदस्य है। यह अपने विशेष तिनकेदार फूलों और शंकुओं से आसानी से पहचाना जा सकता है। इसकी जातियाँ छोटी झाड़ों से लेकर ३० मीटर लम्बें वृक्षों तक के रूप में मिलती हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के वर्षावनों से लेकर अर्ध-शुष्क इलाक़ों तक में पाई जाती हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तानों में पनप नहीं पाती।[1]
बैंकसिया Banksia | |
---|---|
बैंकसिया सेराटा (Banksia serrata) | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
विभाग: | सपुष्पक (Angiosperms) |
वर्ग: | यूडिकॉट (Eudicots) |
गण: | प्रोटियेलीज़ (Proteales) |
कुल: | प्रोटियेसीए (Proteaceae) |
वंश: | बैंकसिया (Banksia) L.f. |
प्रकार जाति | |
बैंकसिया सेराटा (Banksia serrata) | |
जातियाँ | |
लगभग १७०; बैंकसिया जातियों की सूची (अंग्रेज़ी) | |
ऑस्ट्रेलिया में बैंकसिया का विस्तार | |
पर्यायवाची | |
भारी मात्रा में मधु पैदा करने वाले यह फूल ऑस्ट्रेलियाई जंगलों की खाद्य शृंखला में महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं। पक्षी, चमगादड़, चूहे, पॉसम, मक्खियाँ और कई अन्य प्राणी इसका पान करते हैं। ऑस्ट्रेलिया में इनके फूलों की बेच-ख़रीद भी एक बड़ा उद्योग है। कई वनित क्षेत्रों में वृक्ष गिराने, बिमारियों के फैलने और आग के कारण इसकी कुछ जातियाँ विलुप्ति के ख़तरे में हैं।[2][3]
बैंकसिया के कुछ चित्र
- एक बैंकसिया शंकु जिसपर फूल जोड़ो में विकसित हो रहे हैं
- एक बैंकसिया फूल से मधु पीती लॉरीकीट चिड़िया
- ऑस्ट्रेलिया के बर्मा रोड उद्यान में जलने के बाद फिर से उगता एक बैंकसिया का पेड़
- यह 'बैंकसिया मीडिया' नामक जाति की बौनी नस्ल का फूल है, जो ऑस्ट्रेलिया में लोकप्रिय है