भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में स्थित सार्वजनिक विश्वविद्यालय


भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद (अंग्रेज़ी: Indian Institute of Information Technology, Allahabad) (आईआईआईटी-इलाहाबाद), उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के झलवा में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। यह भारत के शिक्षा मंत्रालय द्वारा सूचीबद्ध पच्चीस भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक है और इसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान
ध्येयप्रज्ञानम् ब्रह्म (संस्कृत)
प्रकारसार्वजनिक
स्थापितअगस्त 12, 1999 (1999-08-12)
सभापतिआनंद देशपांडे
निदेशकमुकुल शरद सुताओने[1]
शैक्षिक कर्मचारी
82
स्नातक1050
परास्नातक475
स्थानप्रयागराज, उत्तर प्रदेश, भारत
25°25′48″N 81°46′19″E / 25.430°N 81.772°E / 25.430; 81.772 81°46′19″E / 25.430°N 81.772°E / 25.430; 81.772
परिसरशहरी
रंगलाल
जालस्थलiiita.ac.in

इतिहास

सन् 1998 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इलाहाबाद में देश के दूसरे "भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान" की स्थापना की घोषणा की, जो तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी का गृहनगर था।[2]

संस्थान की स्थापना सन् 1999 में हुई और सन् 2000 में इसे सम विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था। सन् 2014 में आईआईआईटी अधिनियम पारित किया गया था, जिसके तहत आईआईआईटी-ए और मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित सूचना प्रौद्योगिकी के चार अन्य संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के रूप में वर्गीकृत किया गया था।

संस्थान का एक विस्तार परिसर 2005 में अमेठी में खोला गया था,[3] लेकिन सन् 2016 में इसे बंद कर दिया गया था।[4]

एम॰ डी॰ तिवारी संस्थान के पहले निदेशक थे,[5] और वो दिसंबर 2013 तक उस पद पर बने रहे। उन्होंने कार्यकाल पूरा होने पर पद छोड़ने के कुलाधिपति के आदेश को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनौति दी और न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज करते हुए उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा।[6]

आईआईआईटी-ए ने सन् 2008 से सन् 2014 तक सात विज्ञान सम्मेलनों की मेजबानी की, जिसमें क्लाउड कोहेन-तनुजी, डगलस डी ओशेरॉफ़, इवर जियवेर जैसे नोबेल पुरस्कार विजेताओं सहित और कई अन्य लोगों ने भाग लिया।[7][8][9][10]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता