भारत के उप प्रधानमंत्री

भारत के उप प्रधानमन्त्री का पद, तकनीकी रूप से एक संवैधानिक पद नहीं है, न ही संविधान में इसका कोई उल्लेख है। परन्तु ऐतिहासिक रूप से, अनेक अवसरों पर विभिन्न सरकारों ने अपने किसी एक वरिष्ठ मंत्री को "उपप्रधानमन्त्री" निर्दिष्ट किया है। इस पद को भरने की कोई संवैधानिक अनिवार्यता नहीं है, न ही यह पद किसी प्रकार की विशेष शक्तियाँ प्रदान करता हैं। आम तौर पर वित्तमन्त्री या रक्षामन्त्री जैसे वरिष्ठ कैबिनेट मन्त्रियों को इस पद पर स्थापित किया जाता है, जिन्हें प्रधानमन्त्री के बाद, सबसे वरिष्ठ माना जाता है। अमूमन इस पद का उपयोग, गठबन्धन सरकारों में मज़बूती लाने हेतु किया जाता रहा है। इस पद के पहले धारक सरदार वल्लभभाई पटेल थे, जोकि जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में गृहमन्त्री थे। कई अवसरों पर ऐसा होता रहा है की प्रधानमन्त्री की अनुपस्थिति में उपप्रधानमन्त्री संसद या अन्य स्थानों पर उनके स्थान पर सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं, एवं कैबिनेट की बैठकों की अध्यक्षता कर सकते हैं।

भारत के उपप्रधानमन्त्री भारतीय सरकार के मन्त्रीमण्डल के उपाध्यक्ष होते है।

भारत के उपप्रधानमंत्री

नामचित्रपदासीनपदच्युतजन्म एवं मरणतिथिराजनैतिक पार्टी
1सरदार पटेल 15 अगस्त 194715 दिसंबर 1950 *31 अक्टूबर 187515 दिसंबर 1950भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2मोरारजी देसाई 21 मार्च 19676 दिसंबर 1969 **29 फरवरी 189610 अप्रैल 1995भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 19799 अक्टूबर 1979 **23 दिसंबर 1902 - 29 मई 1987जनता पार्टी
4जगजीवन राम 9 अक्टूबर 197910 दिसंबर 19795 अप्रैल 1908 - 6 जुलाई 1986जनता पार्टी
5यशवन्तराव बलवन्तराव चव्हाण १० दिसम्बर १९७९१४ जनवरी १९८० **१२ मार्च १९१३ - २५ नवंबर १९८४जनता पार्टी
6चौधरी देवीलाल 19 अक्टूबर 198921 जून 199123 जुलाई 1914 - 14 नवंबर 2001जनता दल
7लालकृष्ण आडवानी 29 जून 200220 मई 20048 नवंबर 1927 -भारतीय जनता पार्टी

  • * कार्यकालीन मृत्यु
  • ** इस्तीफ़ा दिया

इन्हें भी देखें

भारत के प्रधान मंत्री


🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता