महासागरीय भूपर्पटी

महासागरीय भूपर्पटी (Oceanic crust) किसी महासागरीय भौगोलिक तख़्ते की सबसे ऊपरी परत को कहते हैं। इसके विपरीत महाद्वीपीय भौगोलिक तख़्ते की सबसे ऊपरी परत को महाद्वीपीय भूपर्पटी कहते हैं।

एक महासागर-मध्य पर्वतमाला में भूप्रावार (मैन्टल) से उगलता हुआ मैग्मा जो ठोस होकर और समुद्री जल द्वारा रासायनिक बदलावों के बाद महासागरीय भूपर्पटी बनता है
लाल रंग वाले क्षेत्रों में भूपर्पटी की आयु कम है और नीले क्षेत्रों में अधिक है। लकीरें भौगोलिक तख़्तों की सीमाएँ दिखा रहीं हैं।

संरचना

यह भूप्रावार (मैन्टल) के ऊपर बिछी ठोस परत होती है जो भूप्रावर से मैग्मा के रूप में उगली गई सामग्री का ठण्डा हुआ और फिर समुद्री जल द्वारा रासायनिक अभिक्रियाओं से बदला गया ठोस रूप होती है। यह भूप्रावर की अत्यंत गर्म सामग्री का मैग्मा के रूप में उगलाव या तो दो भौगोलिक तख़्तों की संमिलन सीमा पर बनी मध्य-महासागर पर्वतमाला (mid-ocean ridge) में होता है या फिर बाढ़ बेसाल्ट के उलगावों में। महासागरीय भूपर्पटी महाद्वीपीय भूपर्पटी से कम मोटी परत होती है और १० किलोमीटर से कम की मोटाई रखती है, लेकिन यह महाद्वीपीय भूपर्पटी की तुलना में अधिक घनी भी होती है। महाद्वीपीय भूपर्पटी का औसत घनत्व २.७ ग्राम प्रति घन सेन्टीमीटर होता है जबकि महासागरीय भूपर्पटी २.९ ग्राम प्रति घन सेन्टीमीटर का औसत घनत्व रखती है।[1][2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता