रूचिरा
एवोकैडो (पर्सिया एमेरिकाना) एक पेड़, जिसका संभावित मूल दक्षिण मध्य मैक्सिको माना जाता है को पुष्प परिवार लॉरेसी के सदस्य के रूप में वर्गीकृत[1] किया गया है। पौधे का फल, जिसे एवोकाडो (या रूचिरा, मक्खनफल, avocado pear अथवा alligator pear) पुकारते है वानस्पति रूप से एक बड़ी बेरी फल है जिसमें एक एक बड़ा बीज होता है।
रूचिरा सामयिक शृंखला: 15–0 मिलियन वर्ष PreЄ Є O S D C P T J K Pg N | |
---|---|
रूचिरा के फल व पत्ते, हंटिगटन पुस्तकालय, कैलिफोर्निया | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
संघ: | Angiosperms |
गण: | Laurales |
कुल: | Lauraceae |
वंश: | Persea |
जाति: | P. americana |
पर्यायवाची | |
|
रूचिरा या मक्खनफल या एवोकैडो कैरिबियाई क्षेत्र से संबंधित एक फल है।
एवोकैडो व्यावसायिक रूप से मूल्यवान हैं और पूरे विश्व में उष्णकटिबंधीय और भूमध्यसागरीय जलवायु में इसकी खेती की जाती है। रूचिरा हरे रंग के, मांसल नाशपाती / अंडे के आकार के, या गोलाकार हो सकते है। व्यावसायिक रूप से, वे कटाई के बाद पकाये जाते हैं। एवोकैडो के पेड़ आंशिक रूप से आत्म-परागित और अक्सर फल की अनुमानित गुणवत्ता और मात्रा बनाए रखने के लिए ग्राफ्टिंग के माध्यम से प्रचारित किए जाते हैं। 2017 में मेक्सिको ने एवोकाडो की विश्व आपूर्ति का लगभग 34% उत्पादन किया था।