लिसांड्रो मार्टिनेज

लिसांड्रो मार्टिनेज (अंग्रेज़ी: Lisandro Martínez) अर्जेंटीना के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो मुख्य रूप से प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए सेंटर-बैक (Defender) के रूप में खेलते हैं।

लिसांड्रो मार्टिनेज
मार्टिनेज 2022 में मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते हुए।
व्यक्तिगत विवरण
नामलिसांड्रो मार्टिनेज[1]
जन्म तिथि18 जनवरी 1998 (1998-01-18) (आयु 26)[2]
जन्म स्थानएंट्रे रियोस, अर्जेंटीना
कद1.75 m[2]
खेलने की स्थितिसेंटर-बैक
क्लब का विवरण
वर्तमान क्लबमैनचेस्टर यूनाइटेड
नम्बर6

मार्टिनेज ने 2017 में डिफेंसा वाई जस्टिसिया से अपने करियर की शुरूआत किया। उन्होंने 2019 में एएफसी अजाक्स के साथ अनुबंध किया जहां उन्होंने तीन सीज़न में 120 मैच खेले और दो इरेडिविसी खिताब तथा एक केएनवीबी कप जीता। उन्होंने 2021-22 सीज़न में अजाक्स प्लेयर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार जीता।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रक्षकों में से एक मार्टिनेज ने मार्च 2019 में सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने से पहले अंडर 20 और अंडर -23 स्तरों पर अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया।[3][4][5][6] वह 2021 कोपा अमेरिका, 2022 फ़ाइनलिसिमा और 2022 फीफा विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना टीम के सदस्य थे।

क्लब करियर

नेवेल्स ओल्ड बॉयज़

2016 में नेवेल्स ओल्ड बॉयज़ के साथ मार्टिनेज

मार्टिनेज ने क्लब उरकिज़ा और नेवेल्स ओल्ड बॉयज़ के साथ युवावस्था में जुड़े थे। उन्होंने 2016-17 सीज़न में क्लब के अंतिम मैच में नेवेल्स के लिए अपना पेशेवर पदार्पण किया।[7][8]

डिफेन्सा वाई जस्टिसिया

अगस्त 2017 में मार्टिनेज ऋण (loan) पर अर्जेंटीना प्राइमेरा डिवीजन के क्लब डिफेंसा वाई जस्टिसिया में शामिल हो गए।[9][10] डिफेन्सा के लिए उन्होंने पहला मैच 13 अक्टूबर को सैन लोरेंजो के खिलाफ खेला। दो मैचों के बाद उन्होंने टेम्परले के विरुद्ध जीत में अपना पहला गोल किया।[11]


सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

  • प्रोफाइल मैनचेस्टर यूनाइटेड एफ.सी. की वेबसाइट पर
🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता