वेई नदी

इंग्लैंड ओर वेल्स में नदी
2°39′42.423″W / 51.61002389°N 2.66178417°W / 51.61002389; -2.66178417

वेई नदी (अंग्रेज़ी: River Wye, वेल्श: Afon Gwy) यूनाइटेड किंगडम की पांचवी सबसे लंबी नदी है और इंग्लैण्डवेल्स की सीमा को बांटती है। यह प्रकृति संरक्षण और पुनर्निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।

वेई नदी (Afon Gwy)
River
वेई हे-ओन-वेई पर
देशयूनाइटेड किंगडम
Partsवेल्स, इंग्लैण्ड
स्रोत
 - स्थानप्लिंलिमोन
 - ऊँचाई690 मी. (2,264 फीट)
 - निर्देशांक52°28′5.170″N 3°45′56.282″W / 52.46810278°N 3.76563389°W / 52.46810278; -3.76563389
मुहाना
 - स्थानचेप्स्टो, सेवर्ण एस्टूअरी
 - ऊँचाईमी. (0 फीट)
 - निर्देशांक51°36′36.086″N 2°39′42.423″W / 51.61002389°N 2.66178417°W / 51.61002389; -2.66178417
लंबाई215 कि.मी. (134 मील)
जलसम्भर4,136 कि.मी.² (1,597 वर्ग मील)

व्युत्पत्ति

वेई का रोमन नाम "वागा" था जिसका अर्थ भटकने वाला या घूमना है। इसका शीर्षक वागास फ़ील्ड को भी संदर्भित करता है जो वाईटचर्च और चेप्स्टो में है।[1] आधुनिक वेल्श नाम "ग्वेइ" पुराने वेल्श नाम "ग्वेबियोल" या "ग्वेयर" से भी लिया गया हो सकता है।[2]

वर्णन

वेई का स्रोत वेल्श पर्वतों में प्लिंलिमोन है। यह कई शहरों व गावों के बिच से बहती है जिनमे र्हयाडर, बुलिथ वेल्स, हे-ऑन-वेई, हेयरफ़ोर्ड (एकमेव शहर जो वेई नदी पर है), रोस-ऑन-वेई, सायमंड्स याट, मॉनमाउथ और टिनटर्न शामिल है, से होते हुए चेप्स्टो के निचे सेवर्ण एस्टूअरी से मिलती है। इसकी कुल लम्बाई २१५ किलोमीटर है।[3]

वेई एक विशेष वैज्ञानिक आकर्षण की जगह, विशेष संरक्षण भाग और यूनाइटेड किंगडम की प्रकृति संरक्षण के तहत आने वाली बेहद महत्वपूर्ण नदी है। निचे की अधिकतम घटी अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य का इलाका है। वेई प्रदुषण से बेहद दूर है और इसे यूनाइटेड किंगडम में स्कॉटलैंड के बाहर सालमन मछली के लिए बढ़िया नदी मन जाता था। परन्तु हालही के वर्षों में सालमन मछलियों की संख्या घट गई है।

इतिहास

रोमनों ने लकड़ी व पत्थर से बना पुल वर्तमान चेप्स्टो के नजदीक बनाया था। वेई नदी पहले और आज भी १४वि शताब्दी से मॉनमाउथ तक यातायात के काबिल है। इसे आगे छोटी दूरी तक सर विलियम सैंडिस ने हेयरफ़ोर्ड तक बढ़ाया ताकि जहाज़ वहां तक जा सके। हेयरफ़ोर्ड काउंसिल आर्कियोलोजी के अनुसार यह कार्य फ्लैश लोकों की सहायता से किया गया था।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र