श्रेणी:समाजशास्त्र

प्रश्न : भारतीय अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक उपक्रमों की भूमिका ?

Question : Describe the role of Public enterprises in Indian economy.


उत्तर :   भारतीय अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक उपक्रमों के महत्व का अध्ययन निम्नलिखित शीर्षों के अंतर्गत किया जा सकता है –

      I.           राष्ट्रीय उद्देश्यों की उपलब्धि में सहायक (Helpful in achieving the National Objective) : भारतीय सार्वजानिक क्षेत्र सार्वजनिक उद्देश्यों की उपलब्धि में सहायक प्रमाणित हुआ है | अर्थव्यवस्था के अनेक क्षेत्रों जैसे – परिवहन , संचार , सिंचाई , व्यापार , वित्त एवं सार्वजनिक भवन निर्माण में यह सहायक सिद्ध हुआ है | सार्वजनिक विनियोग के आधारभूत उद्योगों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है | इसके अलावा उत्पादन के कई क्षेत्रों में तो सार्वजनिक क्षेत्र में एकाधिकार भी प्राप्त कर लिया है |

    II.           पूंजी निर्माण (Capital Formation): भारत के सार्वजनिक क्षेत्रों में पूंजी – निर्माण के कार्य को गति दी है | सार्वजनिक क्षेत्र में विनियोग की मात्रा का क्रमिक विस्तार इस बात का साक्षी है |

  III.           सालाना बिक्री ( Annual Turnover): हमारे देश में सार्वजनिक उपक्रमों की बिक्री में कई गुना अधिक वृद्धि हुई है |

  IV.           निर्यात एवं विदेशी मुद्रा (Export & Foreign Money):  भारतीय सार्वजनिक क्षेत्रों द्वारा अर्जित विदेशी मुद्रा की मात्रा एवं निर्यात की मात्रा में भी वृद्धि हो रही है |

    V.           रोजगार एवं श्रम कल्याण (Employment & Labor Welfare) : भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र एक बड़े जनसमूह को रोजगार प्रदान कर रहा है | इसके अतिरिक्त यह क्षेत्र अपने कर्मचारियों को आवास , स्वास्थ्य , शिक्षा , प्रशिक्षण तथा लाभांश इत्यादि की सुविधाएँ प्रदान कर रहा है |

  VI.           सार्वजनिक कोषों में योगदान (Distribution in Public Exchequer es) : हमारे सार्वजनिक क्षेत्रों में लाभार्जन के लिए मूल्यनीति को अपनाया है तथा वे प्रतिवर्ष सार्वजनिक कोषों में योगदान देते हैं |

  VII.           आधारभूत ,भारी एवं अपरिव्यय सुविधा संबंधी उद्योगों में  सार्वजनिक क्षेत्र अधिक उपयुक्त सिद्ध होते हैं |

VIII.           सार्वजनिक क्षेत्र के व्यवसाय आर्थिक विषमताओं को कम करने में कई प्रकार से योगदान देता है | जैसे पिछड़े क्षेत्रों में इसकी स्थापना से रोजगार के अवसर में वृद्धि होती है |

  IX.           आत्मनिर्भरता को प्राप्त करने में सहयोग :  सार्वजनिक उपक्रमों का प्रमुख योगदान आत्मनिर्भरता को प्राप्त करने में सहयोग | भारतीय इस्पात उद्योग के विभिन्न उपकरणों व संयंत्रों के निर्माण में भारत एक सीमा तक आत्मनिर्भर हो गया है |

इस प्रकार भारत की अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक क्षेत्र का विस्तार नियोजन विकास के साथ प्रारंभ हुआ है |

उपश्रेणियाँ

इस श्रेणी में निम्नलिखित 36 उपश्रेणियाँ हैं, कुल उपश्रेणियाँ 36

"समाजशास्त्र" श्रेणी में पृष्ठ

इस श्रेणी में निम्नलिखित 70 पृष्ठ हैं, कुल पृष्ठ 70

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता