स्नोड्रॉप (दक्षिण कोरियाई धारावाहिक)

2021 में प्रकाशित दक्षिण कोरियाई दूरदर्शन धारावाहिक


'स्नोड्रॉप' (अंग्रेज़ी: Snowdrop; हंगुल설강화; हांजा雪降花) एक दक्षिण कोरियाई दूरदर्शन धारावाहिक है जिसमें जंग हाय-इन, जीसू, यू इन-ना, जांग सोंग-जो, यू से-आ, किम ह्ये-यून, और जंग यू-जिन ने अभिनय किया गै। इसे JTBC पर सबसे पहला 18 दिसंबर 2021 पर प्रसारित किया गया था और हर शनिवार को रात के 10:30 बजे (KST) पर एक नया एपिसोड प्रसारित होता है।[2] यह चुनिंदा क्षेत्रों में डिज़्नी+ पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।[3]

स्नोड्रॉप
'स्नोड्रॉप' का टीज़र पोस्टर
पोस्टर
Hangul설강화
Hanja雪降花
शैली
  • हास्य
  • रोमांस
  • नाटक[1]
लेखकयू ह्यून-मी
निर्देशकजो ह्यून-ताक
अभिनीत
  • जंग हाय-इन
  • जीसू
  • यू इन-ना
  • जांग सोंग-जो
  • यू से-आ
  • किम ह्ये-यून
  • जंग यू-जिन
द्वारा संगीतकिम ताए-सोंग
उद्गम देशदक्षिण कोरिया
मूल भाषा(एं)कोरियाई
एपिसोड कि संख्या1 (दिसम्बर 18, 2021 (2021-12-18) के अनुसार)
उत्पादन
कार्यकारी निर्माताजोंग दो-जोंग
निर्मातापार्क सांग-सू
संपादकओह सांग-ह्वान
निर्माता कंपनी
  • Drama House
  • JTBC Studios
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कJTBC
प्रकाशितदिसम्बर 18, 2021 (2021-12-18) –
वर्तमान (वर्तमान)

सारांश

'स्नोड्रॉप' की कहानी 1987 के लोकतंत्र आंदोलन के समय बसी है जिसमें दक्षिण कोरिया के सत्तावादी सरकार को एक निष्पक्ष चुनाव घोषित करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। जन विरोध के बाद दिसंबर 1987 में लोकतांत्रिक निर्वाचन आयोजित किए गए, जिससे सत्तावादी सरकार खत्म हुआ और छठे कोरियाई गणराज्य में एक लोकतांत्रिक सरकार को निर्वाचित किया गया।

इम सू-हू एक स्नातक छात्र है जो इउन योंग-रो, एक विश्वविद्यालय छात्रा, द्वारा खून में ढका पाया जाता है। योंग-रो सू-हू को सरकार से छुपाने के लिए उसे अपने महिला विश्वविद्यालय के छात्रावास के कमरे में रखती है। मगर फिर उसे अंदेशा होता है कि जू-हू वह नहीं है जो उसे दिख रहा था। राजनैतिक आंदोलन के दौरान दोनों एक रूमानी संबंध में आ जाते हैं और उनकी कहानी आगे बढ़ती चलती है।

अभिनेताएँ

मुख्य

  • जंग हाए-इन का पात्र इम सू-हू / री ताए-सान (27 वर्ष का),[4] एक उत्तर कोरियाई एजेंट जो मिशन से दक्षिण कोरिया आया है। वह मास्टर्स थीसिस के लिए तैयारी करते हुए बर्लिन विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के एकग्रेजुएट छात्र के रूप में रहता है।
  • किम जीसू की पात्र इउन योंग-रो (20 वर्ष की),[4] होसू महिला विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग में एक छात्रा जो सू-हू से प्यार करने लगता है।
  • यू इन-ना का पात्र कांग चूंग-या (34 वर्ष का),[4] एक कुशल शल्य चिकित्सक जो एक विश्वविद्यालय अस्पताल में काम करता है।
  • जांग सोंग-जो का पात्र ली कांग-मू (36 वर्ष का),[4] राष्ट्रीय सुरक्षा योजना एजेंसी के प्रथम दल का नेता जो हमेशा नियमों का पालन करता है।
  • यून से-आ की पात्र पी सोंग-ही (43 वर्ष की),[4] होसू महिला विश्वविद्यालय के छात्रावास की देखभाल करने वाली।
  • किम ह्ये-यून का पात्र क्ये बून-ओक (24 वर्ष का),[4] होसू महिला विश्वविद्यालय का एक फ़ोन ऑपरेटर जो वित्तीय समस्याओं के चलते कॉलेज नहीं जा सका था।
  • जंग यू-जिन का पात्र जांग हान-ना (32 वर्ष का),[4] राष्ट्रीय सुरक्षा योजना एजेंसी का एक एजेंट।

गौण

राष्ट्रीय सुरक्षा योजक

  • ह्यो जून-हो का पात्र इउन चांग-सू,[4] राष्ट्रीय सुरक्षा योजना एजेंसी के नेता और योंग-रो के पिता।
  • पार्क संग-वूंग का पात्र नाम ताए-इल,[4] शासक पार्टी के महा सचिव।
  • ली ह्वा-र्योंग के पात्र आह्न क्यूंग-ही,[4] राष्ट्रीय सुरक्षा योजना एजेंसी के महा निर्देशक।
  • किम जंग-नान की पात्र होंग आए-रा,[4] एक पूर्व फिल्म अभिनेत्री, इउन चांग-सू की पत्नी और योंग-रो की सौतेली माँ।
  • जंग ह्ये-योंग की पात्र जो संग-शिम,[4] नाम ताए-इल की पत्नी।
  • बाएक जी-वोन की पात्र चोई मी-ह्ये,[4] एक फ़ैशन डिज़ाइनर और आह्न क्यूंग-ही की पत्नी।

योंग-रो के संबंधी

  • जंग शिन-ह्ये की पात्र गो ग्ये-रूंग,[5] एक चौथे-वर्ष की छात्रा जो गायन संगीत विभाग में पढ़ती है और छात्रावास में योंग-रो के साथ रहती है।
  • किम मी-सू की पात्र यो जंग-मिन,[5] एक चौथे वर्ष की इतिहास मेजर छात्रा जो छात्रावास में योंग-रो के साथ रहती है।
  • चोई ही-जिन की पात्र यून सोल-ही,[5] गृह प्रबंधन विभाग में एक नई छात्र जो छात्रावास में योंग-रो के साथ रहती है।
  • आह्न दोंग-गू का पात्र चोई ब्यूंग-ताए,[4] सैन्य अकादमी का एक कैडेट जो ह्ये-र्यूंग को पसंद करता है।
  • किम जॉन्ग-सू की पात्र किम मान-दोंग,[4] होसू महिला विश्वविद्यालय में सुविधा प्रबंधक।
  • नाम मी-जंग की पात्र ओह डियोक-शिम,[4] होसू महिला विश्वविद्यालय के छात्रावास पाकघर की बावर्ची।
  • किम जोंग-हून का पात्र किम सांग-ब्योम, जो एक गैंगस्टर और मांग-दोंग का पुत्र है।

सू-हो के संबंधी

  • किम मिन क्यू का पात्र जू ग्योक-चान,[6] एक उत्तर कोरियाई एजेंट।
  • जांग इन-सुब का पात्र इउंग-चुल,[7] एक उत्तर कोरियाई एजेंट।
  • हिओ नाम-जून का पात्र ओह क्वांग-ताए,[8] एक विश्वविद्यालय का छात्र जो ह्ये-र्यूंग को पसंद करता है।
  • जियोन मू-सोंग का पात्र रिम जी-रोक
  • जियोन आय-री का पात्र चोई सू-र्यून

अन्य

  • जंग यी-सियो की पात्र शिन क्यूंग-जा[9]
  • पार्क ये-नी की पात्र किम ये-नी[10]
  • ली जंग-ह्यून की पात्र पार्क गेउम-च्योल[11]

निर्माण

विकास

'स्नोड्रॉप' को यू ह्यून-मी द्वारा लिखा गया है और जो ह्यून-ताक द्वारा निर्देशित किया गया है; यह धारावाहिक 'स्काई कैसल' (2018-19) में साथ काम करने के बाद उनका दूसरा सहयोग है।[12] यह धारावाहिक एक ऐसे आदमी के संस्मरणों पर आधारित है जो एक उत्तर कोरियाई राजनीतिक जेल शिविर से भाग निकला था।[13] यू ह्यून-मी बारह सालों से इस धारावाहिक की योजना बना रही थी।[14] इसका पहला शीर्षक था 'Leehwa Women's University Dormitory' (이대 기숙사; Idae Gisuksa)।[15]

भूमिका-निर्धारण

18 जून 2020 में समाचार यह आई कि किम ह्ये-यून, जो 'स्काई कैसल' के प्रसारण के बाद काफी प्रसिद्ध हो गई थी, धारावाहिक की मुख्य अभिनेत्री बनेगी; उनके एजेंसी ने कहा कि वह प्रस्ताव पर फैसला लेने वाली थी।[16] 18 अगस्त को फिर से समाचार आए कि जीसू असल में धारावाहिक की मुख्य अभिनेत्री होगी।[17][18] यह जीसू के एजेंसी YG Entertainment द्वारा बाद में सुनिश्चित कर दिया गया था।[19][20] 24 अगस्त को किम ह्ये-यून को धारावाहिक के मुख्य अभिनेता के रूप में घोषित किया गया[21] और यह भी बताया गया कि जंग हाय-इन को एक प्रस्ताव दिया गया है और वे उसके फैसला ले रहे थे।[22] जांग सोंग-जू आधिकारिक रूप से धारावाहिक 26 अगस्त को धारावाहिक का हिस्से हुए,[23][24] जिसके बाद 17 सितंबर को आई जंग यू-जिन[25] और 18 सितंबर को यून से-आह।[26] 5 अक्टूबर 2020 को JTBC द्वारा धारावाहिक की मुख्य भूमिकाएँ घोषित कर दी गईं।[27] यू इन-ना आधिकारिक रूप से 28 दिसंबर को धारावाहिक में शामिल हुई।[28]

फिल्मिंग

24 नवंबर 2020 को JTBC ने सूचना दी कि फिल्मिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया जा रहा है क्योंकि एक गौण पात्र किसी ऐसे के संपर्क में आए थे जो कोविड-19 के लिए सकरात्मक साबित हुआ था।[29][30][31] उसी दिन एक और सूचना दी गई की फिल्मिंग दोबारा तब शुरू होगी जब सभी अभिनेताओं एवं अभिनेत्रियाँ कोविड-19 के लिए नकरात्मक अंजाम पे आए।[31] जुलाई 2021 में फिल्मिंग पूरी हो गई।[32]

मूल साउंडट्रैक

स्नोड्रॉप
साउंडट्रैक, कई संगीतकारों द्वारा
जारी
  • 2021
  • 2022
संगीत शैली साउंडट्रैक
भाषा
लेबल
  • Warner Music
  • JTBC Studio

इकाई 1

दिसम्बर 18, 2021 (2021-12-18) को प्रकाशित[33]
क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारकलाकारअवधि
1."If you're with me" (곁에 있어준다면)IRIS येरिन ली
  • Ahn Jae-hwan
  • IRIS येरिन ली
  • Moode
  • ON
संग सी-क्यूंग3:51
2."If you're with me" (यंत्र) 
  • आन जे-ह्वान
  • IRIS येरिन ली
  • Moode
  • ON
 3:51
कुल अवधि:7:42

इकाई 2

दिसम्बर 26, 2021 (2021-12-26) को प्रकाशित[34]
क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारArtistअवधि
1."Friend"
  • चो से-योन
  • किम जे-ह्वी
  • किम जे-ह्वी
  • कांग जी-वोन
किम ही-वोन4:23
2."Friend" (यंत्र) 
  • किम जे-ह्वी
  • कांग जी-वोन
 4:16
कुल अवधि:8:40

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता