हाथरस जिला

उत्तर प्रदेश का जिला

हाथरस ज़िला जिसे बीच में महामायानगर जिले के नाम से जाना जाता था। भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला है। जिले का मुख्यालय हाथरस है और यह अलीगढ़ मण्डल का एक हिस्सा है। जिले का कुल क्षेत्रफल 1840 वर्गकिमी है। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 15 लाख 65 हजार है और यह जिला हींग के लिए भी प्रसिद्ध है। हाथरस की विश्व में पहचान यहां की हींग और रंग गुलाल के लिए है। हाथरस को हींग की मंडी कहा जाता है। यहां हींग की 60 फैक्ट्रियां हैं जिनसे लगभग 70 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार होता है।

हाथरस ज़िला
مہامایا نگر ضلع

उत्तर प्रदेश में हाथरस ज़िले की अवस्थिति
राज्य उत्तर प्रदेश
 भारत
प्रभाग अलीगढ़
मुख्यालय हाथरस
क्षेत्रफल 1,840 कि॰मी2 (710 वर्ग मील)
जनसंख्या 1.565 मिलियन (2011)
साक्षरता 63.38 %[1]
तहसीलें 4-सादाबाद, हाथरस, सासनी व सिकंदराराऊ
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हाथरस
राजमार्ग NH 509
आधिकारिक जालस्थल

नामोत्पत्ति

मायावती सरकार में जिले का नाम गौतम बुद्ध की माता के नाम पर महामाया रखा गया था। 2012 से पुन: हाथरस कर दिया गया।[2]

इतिहास

हाथरस जिले का गठन 3 मई 1997 को अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिले के हिस्सों को मिलाकर किया गया था।

विभाजन

ज़िला 4 तहसील क्षेत्रों में बंटा है: हाथरस, सादाबाद, सिकन्दरा राऊ और सासनी, जिनका पुन: विभाजन सात प्रखंडों (ब्लॉक) में होता है: सासनी, हाथरस, मुरसान, सादाबाद, सहपऊ, सिकन्दराराऊ और हसायन।

जिले में तीन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र मौजूद हैं: हाथरस, सादाबाद और सिकन्दरा राऊ। यह सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हाथरस लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता