हाम्मुरबी विधिसंहिता

हाम्मुरबी विधिसंहिता (Code of Hammurabi) बेबिलोनिया की एक प्राचीन विधिसंहिता है जिसे अच्छी तरह से संरक्षित करके रखा गया है। यह १७५४ ईसापूर्व की है जिसका प्रचलन बेबीलोन का छठे राजा हाम्बुरबी ने किया था। उसने अपने शासनकाल में कानून को तैयार करके उन्हें एक पत्थर पर खुदवाया था। उसने जिस पत्थर पर कानून को खुदवाया था वह काले रंग का था और उस पत्थर की ऊंचाई लगभग 8 फुट थी। इस पत्थर को बेबीलोन के प्रमुख जिगुरत में रखा गया था। इसी कानून को हम हम्मूराबी की विधि संहिता के नाम से जानते हैं। यह संहिता १९२० ईस्वी में सूसा (ईरान) मैं प्राप्त हुई थी और पेरिस के लूवरे संग्रहालय में आज भी सुरक्षित है।

हाम्मुरबी विधिसंहिता
A side view of the stele "fingertip".
A side view of the stele "fingertip".
सृजनc. 1754 BC
स्थान{{{location_of_document}}}
लेखकहाम्मुरबी
उद्देश्यविधिसंहिता

हम्मूराबी की विधि संहिता ३६०० पंक्तियों में लिपिबद्ध की गई थी और इस संहिता में 285 धाराएं थीं इस विधि संहिता के अनुसार-

  • कानून को कोई भी अपने हाथ में नहीं ले सकता था और अपराधी को दण्ड देने का काम सरकार का था।
  • सभी प्रकार के ठेकों के लिए नियम निर्धारित थे।
  • कानून सभी के लिए एक समान था।
  • कर्जदारों को राहत देने के लिए रहन रखने की प्रथा चालू की गई थी।
  • नौकर तथा नौकर रखने वाले, दोनों के लिए नियम बनाए गए थे।
  • ब्याज की दरें निर्धारित की गई थीं और इसके साथ ही साथ मुआवजा देने की प्रथा भी चालू की गई थी।
  • रोज की मजदूरी पर कार्य करने वाले श्रमिकों की मजदूरी भी तय की गई थी।

हम्मूराबी की विधि संहिता विश्व के इतिहास में विशेष स्थान रखती है और हम यह कहा जा सकता है कि इन कानूनों को लिपिबद्ध करके विशाल साम्राज्य के जन समूह में उन्हें लागू करना उस समय के महानतम कार्यों में से एक था।

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता