हिन्दी विकिपीडिया

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया का हिन्दी भाषा संस्करण

हिन्दी विकिपीडिया, विकिपीडिया का हिन्दी भाषा का संस्करण है, जिसका स्वामित्व विकिमीडिया संस्थापन के पास है। हिन्दी संस्करण जुलाई 2003 में आरंभ (आरम्भ) किया गया था और अप्रैल 2024 तक इस पर 1,61,478 लेख और लगभग 8,10,769 पंजीकृत सदस्य हैं।[1] [2] 30 अगस्त 2011 के दिन यह एक लाख लेखों का आँकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया बना। यह लेखों की संख्या, सक्रिय सदस्यों, प्रयोक्ताओं की संख्या, सम्पादनों इत्यादि के आधार पर भारतीय भाषाओं में उपलब्ध विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण है और सभी संस्करणों में पचपनवाँ है। और इसे मुख्यतः हिन्दीभाषी लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बनाया गया था। चूँकि हिन्दी विकिपीडिया इण्डिक स्क्रिप्ट (देवनागरी) का प्रयोग करता है इसलिए इसमें जटिल पाठ प्रतिपादन सहायक की आवश्यकता पड़ती है। विकिपीडिया पर ध्वन्यात्मक रोमन वर्णमाला परिवर्तक उपलब्ध है, इसलिए बिना किसी विशेष हिन्दी टाइपिंग सॉफ्टवेर डाउनलोड किये रोमन कुंजीपटल का उपयोग देवनागरी में टंकण करने के लिए किया जा सकता है।

Favicon of Wikipedia हिन्दी विकिपीडिया
प्रकार
ज्ञानकोश
उपलब्ध भाषाहिन्दी
मालिकविकिमीडिया संस्थान
नाराएक मुक्त ज्ञानकोश
जालस्थलhi.wikipedia.org
व्यावसायिकनहीं
पंजीकरणवैकल्पिक
शुरू11 जुलाई 2003
वर्तमान स्थितिसक्रिय

विशेष उपलब्धियाँ

  • ११ जुलाई २००३ - हिन्दी विकिपीडिया का शुभारम्भ।
  • २५ जनवरी २००५ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १,००० पहुँची।
  • १६ जनवरी २००७ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या ५,००० पहुँची।
  • १४ मार्च २००७ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १०,००० पहुँची।
  • ६ दिसंबर २००७ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १५,००० पहुँची।
  • २९ मई २००८ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या २०,००० पहुँची।
  • ११ जुलाई २००८ - हिन्दी विकिपीडिया के पाँच वर्ष पूरे हुए।
  • ०९ मई २००९ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या ३०,००० पहुँची।
  • ८ सितंबर २००९ - हिन्दी विकिपीडिया भारतीय भाषाओं में विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण बना।
  • १४ सितंबर २००९ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या ५०,००० पहुँची।
  • १३ फ़रवरी २०१० - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या २५,००० से अधिक हुई।
  • २० जून २०१० - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ३०,००० से अधिक हुई।
  • २६ नवम्बर २०१० - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ३७,००० से अधिक हुई।
  • २९ जनवरी २०११ - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ४०,००० से अधिक हुई।
  • १४ अगस्त २०११ - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ५०,००० से अधिक हुई।
  • ३० अगस्त २०११ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या एक लाख से अधिक हुई।
  • १७ जनवरी २०१२ - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ६०,००० से अधिक हुई।
  • ७ नवम्बर २०१३ - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या एक लाख से अधिक हुई।
  • १ दिसम्बर २०१५ - हिन्दी विकिपीडिया पर पंजीकृत सदस्यों की संख्या दो लाख से अधिक हुई।
  • २३ अक्टूबर २०१८ - हिन्दी विकिपीडिया पर पंजीकृत सदस्यों की संख्या चार लाख के पार हुई।

आँकड़ों में हिन्दी विकिपीडिया

हिन्दी विकिपीडिया का मुखपृष्ठ (१२ फ़रवरी २०१२)।
क्रमांकमहीनावर्षलेख संख्या
१.जुलाई२००३१+
२.अगस्त२००३२२+
३.फ़रवरी२००४१००+
४.जनवरी२००५५००+
५.फ़रवरी२००५१,०००+
६.जनवरी२००७५,०००+
७.मार्च२००७१०,०००+
८.जनवरी२००८१५,०००+
९.जुलाई२००८२०,०००+
१०.अनुपलब्धअनुपलब्ध२५,०००+
११.मई२००९३०,०००+
१२.अगस्त२००९३५,०००+
१३.३१ अगस्त२००९४०,०००+
१४.सितम्बर२००९४५,०००+
१५.१४ सितम्बर२००९५०,०००+
१६.९ जून२०१०५५,०००+
१७.३० अगस्त२०१११,००,०००+

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता