लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/Umbria" does not exist।
2016 मध्य इटली में भूकंप 24 अगस्त 2016 को स्थानीय समयानुसार 3 बज कर 36 मिनट को मध्य इटली में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। जिससे 247 लोग मारे गए और दर्जन भर से अधिक लोग लापता हो गए। यह भूकंप नोर्सिया के करीब और पेरूजिया के दक्षिण-पूर्व में 75 किलोमीटर दूर आया था।
भूकंप
शुरुआती भूकंप में 40 शक्तिशाली झटके लगे थे। यूएसजीएस के द्वारा मिली सूचना के अनुसार 10 किलोमीटर की गहराई में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। बाद में इसकी तीव्रता को यूएसजीएस ने ठीक करते हुए 6.2 बताया।[2] ईएमएससी नामक केन्द्र के अनुसार यह 6.1 तीव्रता का भूकंप था[3] और आईएनजीवी में इस भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई।[4]
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सबसे अधिक क्षति इसके केन्द्र में स्थित एमाट्रिस में हुई। सर्जियो पिरोजी का कहना है कि अब यहाँ एमाट्रिस नहीं है। आधे से ज्यादा शहर नष्ट हो चुका है। भूकंप के झटके मध्य इटली के अलावा रोम, नेप्ल्स, फ्लोरेन्स में भी महसूस किए गए।[5]