अक्साई चिन झील

अक्साई चिन क्षेत्र में स्थित एक बन्द जलसम्भर झील

अक्साई चिन झील (अंग्रेज़ी: Aksai Chin Lake; चीनी: 阿克赛钦湖, Akesaiqin Hu, अकेसाईचिन हू) लद्दाख़ के अक्साई चिन क्षेत्र में स्थित एक बन्द जलसम्भर झील है। इस इलाक़े को भारत अपने जम्मू व कश्मीर राज्य का अभिन्न अंग मानता है, लेकिन इसपर चीन का नियंत्रण है जो इसे शिंजियांग प्रान्त के ख़ोतान विभाग के भाग के रूप में प्रशासित करता है। झील १५ किमी लम्बी और ६-८ किमी चौड़ी है और कुनलुन पर्वत शृंखला से दक्षिण में स्थित है। कारगिलिक (शिंजियांग) से ल्हात्से (तिब्बत) जाने वाला चीनी राष्ट्रीय राजमार्ग २१९ झील से लगभग २० किमी दक्षिण से गुज़रता है।

अक्साई चिन झील
Location of the lake in India.
Location of the lake in India.
अक्साई चिन झील
स्थानअक्साई चिन
निर्देशांक35°12′N 79°51′E / 35.2°N 79.85°E / 35.2; 79.85 79°51′E / 35.2°N 79.85°E / 35.2; 79.85
प्रकारबन्द जलसम्भर झील
मुख्य अन्तर्वाहअक्साई चिन नदी
मुख्य बहिर्वाहकोई नहीं
अधिकतम लम्बाई15 किलोमीटर (9.3 मील)
अधिकतम चौड़ाई8 किलोमीटर (5.0 मील)
अधिकतम गहराई12.6 मीटर (41 फीट)
सतही ऊँचाई4,848 मीटर (15,906 फीट)

जलसम्भर

अक्साई चिन झील में जल 'अक्साई चिन' नामक नदी से आता है। हालांकि झील को चीन शिंजियांग प्रान्त में प्रशासित करता है, तिब्बत की सीमा झील से केवल २० किमी पूर्व में ही पड़ती है और इस बन्द जलसम्भर का पूर्वी भाग तिब्बत के रुतोग ज़िले में सम्मिलित है।[1]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता