ल्हात्से

तिब्बत का एक नगर
ल्हात्से
Lhatse
ལྷ་རྩེ་
ल्हात्से is located in तिब्बत
ल्हात्से
ल्हात्से
तिब्बत में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश:शिगात्से विभाग, तिब्बत
जनसंख्या (२००८):२,०००
मुख्य भाषा(एँ):तिब्बती
निर्देशांक:29°8′11″N 87°38′6″E / 29.13639°N 87.63500°E / 29.13639; 87.63500

ल्हात्से (Lhatse, तिब्बती: ལྷ་རྩེ་), जो चुत्सर (Chusar या Quxar) भी बुलाया जाता है, तिब्बत का एक शहर है। प्रशासनिक रूप से यह चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत स्वशासित प्रदेश नामक प्रशासनिक प्रान्त मे स्थित है। ४,०५० मीटर (१३,२८७ फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित यह शहर भारत में ब्रह्मपुत्र नदी कहलाने वाली यरलुंग त्संगपो नदी की घाटी में बसा हुआ है।[1] यह विभाग की राजधानी शिगात्से से १५१ किमी दक्षिण-पश्चिम में उस शहर जाने वाले एक पहाड़ी दर्रे से पश्चिम में स्थित है। आधुनिक ल्हात्से बस्ती से १० किमी उत्तर में पुराने ल्हात्से गाँव का स्थल है जहाँ एक प्राचीन गेलुगपा बौद्ध-मठ है और पास ही एक १५० मीटर (४९२ फ़ुट) ऊँची चट्टान पर यरलुंग त्संगपो महान घाटी के मुख पर खड़े एक पुराने क़िले (तिब्बती भाषा में 'द्ज़ोन्ग') के खंडहर हैं।[2][3]

मार्ग

ल्हात्से से पश्चिम में माऊंट ऍवरेस्ट और कैलाश पर्वत जाने वाले मार्ग बंट जाते हैं, जिस वजह से बहुत से पर्यटक इस बस्ती से होकर गुज़रते हैं। १९६२ के भारत-चीन युद्ध का कारण जो जम्मू व कश्मीर के चीन-अधिकृत इलाक़े अक्साई चिन से गुज़रने वाला शिंजियांग-तिब्बत राजमार्ग है वह भी ल्हात्से से ही शुरु होकर २,७४३ किलोमीटर दूर शिंजियांग प्रान्त के कारगिलिक शहर में ख़त्म होता है।[4]

ल्हात्से के कुछ नज़ारे

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले