अर्धरज्जुकी

अर्धरज्जुकी प्राणी संघ के कृमि के समान तथा समुद्री जीव हैं जिनका संगठन अंगतन्त्र स्तर का होता है। ये सब द्विपार्श्विक सममित, त्रिकोरकी तथा प्रगुही प्राणी हैं। इनका शरीर बेलनाकार है तथा शुण्ड, तथा कॉलर लम्बे वक्ष में विभाजित होता है। परिसंचरण तन्त्र बन्द प्रकार का होता है। श्वसन क्लोम द्वारा होता है तथा शुण्ड ग्रन्थि इसके उत्सर्जी अंग है। नर एवं मादा भिन्न होते हैं। निषेचन बाह्य होता है। परिवर्धन डिम्भ के द्वारा अप्रत्यक्ष होता है।

अर्धरज्जुकी
बलूतफल कृमि- एक अर्धरज्जुकी
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत:प्राणी
संघ:अर्धरज्जुकी

अर्धरज्जुकियों को पहले रज्जुकी संघ में एक उपसंघ के रूप में रखा गया था; किन्तु अब इन्हें भिन्न संघ के रूप में रखा गया हैं। अर्धरज्जुकी के कॉलर क्षेत्र में अल्पविकसित संरचना होती है जिसे मुखरज्जु कहते हैं जो पृष्ठरज्जु के समान संरचना है।

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता