अली फज़ल

भारतीय अभिनेता और मॉडल

अली फज़ल (जन्म: १५ अक्टूबर १९८६)[2] एक भारतीय अभिनेता और मॉडल है। लखनऊ में पैदा हुए फज़ल ने अंग्रेजी फिल्म द अदर एंड द लाइन में एक छोटी भूमिका के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की, जिसके बाद वह अमेरिकी टेलीविजन मिनीसीरीज़, बॉलीवुड हीरो में दिखाई दिए।

अली फ़ज़ल

सितम्बर २०१७ में फज़ल
जन्म 15 अक्टूबर 1986 (1986-10-15) (आयु 37)
लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा की जगह ला मार्टिनियर विश्वविद्यालय
दून विद्यालय
सेंट जेवियर्स कॉलेज[1]
पेशा
कार्यकाल २००८–वर्तमान

२००९ की फ़िल्म ३ ईडियट्स के साथ फज़ल ने बॉलीवुड में पदार्पण किया, और फिर वह २०११ की फ़िल्म ऑलवेज कभी कभी में नज़र आये। वर्ष २०१३ में आयी फुकरे उनकी पहली सफल फ़िल्म रही, और इसके बाद उन्होंने बात बन गई (२०१३), बॉबी जासूस (२०१४) और सोनाली केबल (२०१४) समेत कई फिल्मों में सहायक भूमिकाओं का निर्वहन किया। २०१५ में उन्होंने हॉरर फ़िल्म खामोशियाँ (२०१५) में मुख्य भूमिका निभाने के साथ साथ अमेरिकी फिल्म फ्यूरियस ७ में भी अभिनय किया, जो उनकी प्रथम हॉलीवुड फ़िल्म थी।[3]

फज़ल ने ब्रिटिश-अमेरिकी फिल्म विक्टोरिया एंड अब्दुल में भी अभिनय किया है, जो रानी विक्टोरिया और उनके विश्वासपात्र भारतीय नौकर अब्दुल करीम के रिश्ते पर आधारित थी।[4] फिल्म का प्रीमियर २०१७ में वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हुआ।[5] फिल्म में मुख्य अभिनेताओं द्वारा पहने गए परिधानों को इंग्लैंड की रानी के पूर्व निवास ओसबोर्न हाउस में आधिकारिक प्रदर्शन के लिए भी रखा गया था।

इन्होंने प्रसिद्ध भारतीय वेब श्रृंखला मिर्ज़ापुर में प्रमुख पात्र 'गुड्डू पंडित' की भूमिका निभाई जिसे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया।

[6]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले