आकरनार तारा

आकरनार, जिसका बायर नाम "अल्फ़ा ऍरिडानी" (α Eridani या α Eri) है, स्रोतास्विनी तारामंडल का सब से रोशन तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से नौवा सब से रोशन तारा भी है। आकरनार बहुत गरम है और इसलिए इसका रंग नीला है। हालाँकि यह सूरज की ही तरह का एक मुख्य अनुक्रम तारा है, फिर भी इसकी चमक सूरज से 3,000 गुना है। तारों के श्रेणीकरण के हिसाब से इसे B3 की श्रेणी दी जाती है। यह पृथ्वी से 144 प्रकाश-वर्षों की दूरी पर है।

आकरनार
Achernar

आकरनार की स्थिति
प्रेक्षण तथ्य
युग J2000      विषुव J2000
तारामंडलस्रोतास्विनी तारामंडल
दायाँ आरोहण01h 37m 42.84548s[1]
झुकाव–57° 14′ 12.3101″[1]
सापेक्ष कांतिमान (V)0.40 - 0.46[2]
विशेषताएँ
तारकीय श्रेणीB6 Vep[3]
U−B रंग सूचक−0.66[4]
B−V रंग सूचक−0.16[4]
परिवर्ती श्रेणीBe[2]
खगोलमिति
रेडियल वेग (Rv)+16[5] किमी/सै
विशेष चाल (μ) दाआ.: 87.00 ± 0.58[1] मिआसै/वर्ष
झु.: −38.24 ± 0.50[1] मिआसै/वर्ष
लंबन (π)23.39 ± 0.57[1] मिआसै
दूरी139 ± 3 प्रव
(43 ± 1 पार)
निरपेक्ष कांतिमान (MV)–1.46[6]
विवरण
द्रव्यमान6.7[7] M
त्रिज्या7.3 × 11.4[8] R
सतही गुरुत्वाकर्षण (log g)3.5[9]
तेजस्विता3,150[8] L
तापमान~15,000[9] K
घूर्णन गति (v sin i)250[9] किमी/सै
अन्य नाम
α Eri, CD -57°334, FK5 54, HD 10144, HIP 7588, HR 472, SAO 232481,[10] 70 Eri, 2 G. Eri, 水委一
डेटाबेस संदर्भ
सिम्बादdata

आकरनार की एक सिफ़्त यह है कि यह तारा बहुत तेज़ी से घूर्णन कर रहा है (यानि अपने अक्ष पर घूम रहा है) के इसका गोल आकार पिचक गया है और इसके मध्यरेखा की चौड़ाई इसके अक्ष की लम्बाई से 56% ज़्यादा है। पूरी आकाशगंगा में जितने तारों का अध्ययन हुआ है यह उन सारों में से सब से सबसे पिचका हुआ तारा है।

अन्य भाषाओं में

बहुत तेज़ी से घूर्णन करने की वजह से आकरनार का आकार पिचका हुआ है

आकरनार को अंग्रेज़ी में "Achernar" लिखा जाता है। इसका मूल अरबी भाषा का "आख़िर अन​-नहर" (آخر النهر‎) है, जिसका अर्थ है "नहर के आख़िर वाला"। ध्यान रहे के जिस तारामंडल में यह स्थित है उसके संस्कृत नाम ("स्रोतास्विनी") और यूनानी नाम ("इरिडनस") दोनों का अर्थ "नहर", "नदी" या "प्रवाह" होता है और आकरनार तारा ठीक इसके अंत में स्थित है।

विवरण

आकरनार का सतही तापमान 14,510 कैल्विन है, जो बहुत ही गरम है। इसी कारण से यह नीले रंग में दमकता है। इसका द्रव्यमान (मास) सूरज के द्रव्यमान का लगभग 7 गुना है और इसका व्यास (डायामीटर) सौर व्यास का लगभग 10 गुना है। इसकी वर्तमान उम्र 10 से 50 करोड़ साल के बीच अनुमानित की जाती है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता