इंडोनेशिया में समय

इंडोनेशियाई द्वीपसमूह चार समय मंडलों ऐकेह में यूटीसी+०६:०० से पश्चिमी पापुआ में यूटीसी+०९:०० तक फैला हुआ है। हालांकि यहाम्ं की सरकार आधिकारिक रूप से सिर्फ़ तीन समय मंडलों को मानती है।

  • पश्चिमी इंडोनेशियाई समय—जो कि ग्रीनविच मानक समय से सात घंटे आगे (यूटीसी+०७:००) पड़ता है।
  • मध्य इंडोनेशियाई समय— जो कि जीएमटी से आठ घंटे आगे (यूटीसी+०८:००) पर पड़ता है।
  • पूर्वी इंडोनेशियाई समय—जो कि जीएमटी से नौ घंटे आगे (यूटीसी+०९:००) पर पड़ता है। पश्चिमी और मध्य समय मंडल के बीच की रेखा जावा और बाली के उत्तर से होते हुए कालीमन्तन के मध्य से होकर गुजरती है। मध्य और पूर्वी समय मंडलों को बाँटने वाली रेखा तिमोर के पूर्वी छोर से लेकर सुलावेसी के पूर्वी छोर तक जाती है।
इंडोनेशिया में समय: ██ यूटीसी+०७:०० - पश्चिमी इंडोनेशियाई समय [डब्ल्युआईबी] ██ यूटीसी+०८:०० - मध्य इंडोनेशियाई समय [विटा] ██ यूटीसी+०९:०० - पूर्वी इंडोनेशियाई समय [WIT]

वर्तमान उपयोग

इंडोनेशिया में मानक समय तीन समय मंडलों में विभाजित है।

पश्चिमी इंडोनेशियाई समय

पश्चिमी इंडोनेशियाई समय (विब) या (अंग्रेज़ी: Western Indonesian Time}) (WIB, इण्डोनेशियाई: Waktu Indonesia Barat) (यूटीसी+०७:००) निम्नलिखित स्थानों पर उपयोग किया जाता है।

आईएएनए समय मंडल डेटाबेस में चिह्न है "एशिया/जकार्ता" और "एशिया/पोंतिआनक"।

मध्य इंडोनेशियाई समय

मध्य इंडोनेशियाई समय (विता) या (अंग्रेज़ी: Central Indonesian Time) (WITA, इण्डोनेशियाई: Waktu Indonesia Tengah) (यूटीसी+०८:००) निम्नलिखित स्थानों पर उपयोग किया जाता है।

आईएएनए समय मंडल में चिह्न है "एशिया/मकस्सर" या "Asia/Makassar"

पूर्वी इंडोनेशियाई समय

पूर्वी इंडोनेशियाई समय (विट) या (अंग्रेज़ी: Eastern Indonesian Time) (WIT, इण्डोनेशियाई: Waktu Indonesia Timur) (यूटीसी+०९:००) का निम्नलिखित स्थानों पर उपयोग किया जाता है।

  • मालुकु द्वीपसमूह बड़े शहर: ऐम्बन शहर, टेर्नाटे शहर और तिदोर।
  • पश्चिम पापुआ के सभी स्थान, बड़े शहर: जयापुरा, बिआक और मेराउके।
  • पापुआ के सभी प्रांत, बड़े शहरों के साथ।

आईएएनए समय मंडल में चिह्न है "एशिया/जयापुरा" या "Asia/Jayapura".

ऐतिहासिक उपयोग

गुलामी काल और स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद कुछ वर्षों तक,[1] इंडोनेशिया में समय (डच ईस्ट इंडीज़]]) निम्न तरीकों से उपयोग होता था:

  • उत्तरी सुमात्रा समय (यूटीसी+०६:३०), ऐकेह, पदंग और मेदन में उपयोग होता था।
  • सुमात्रा समय (यूटीसी+०७:००), बेंगकुलु, पैलेमबांग और लैम्पुंग में उपयोग होता था।
  • जावा समय (यूटीसी+०७:३०), जावा , बाली, मदुरा और कालीमन्तन में उपयोग होता था।
  • सेलेब्स समय (यूटीसी+०८:००), सुलावेसी और लेसर सुन्दा द्वीप में उपयोग होता था।
  • मोलुक्कन समय (यूटीसी+०८:३०), टेर्नाटे, नामलिआ, ऐम्बन और बंदा में उपयोग होता था।
  • डच न्यू गिनी समय (यूटीसी+०९:००), डच न्यू गिनी में उपयोग होता था।

एक समय मंडल का प्रस्ताव

दिनांकघटना
2012-03-12सहायक वाणिज्य मंत्री हत्ता राजासा ने रपट दी कि अनुसंधानों के अनुसार पूरे देश में एक समय मडंल का उपयोग करके देश खरबों रुपये बचा सकता है। [2]
2012-05-26द जकार्ता पोस्ट ने 26 मई 2012 को रपट दी कि 28 अक्टूबर, 2012 से एक समय मंडल यूटीसी+08:00 का इस्तेमाल शुरू हो सकता है। [3]
2012-08-31जकार्ता ग्लोब ने 31 अगस्त 2012 को रपट दी कि यह प्रस्ताव अभी रोक दिया गया है।[4]
2013-01-30एक उपमंत्री ने कहा कि दो बार लागू ना हो पाने की वजह से अब यह प्रयोग खत्म कर दिया गया है: 17 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 28 अक्टूबर 2012 (युवा शपथ दिवस) [5]
2013-02-09मंत्री ने बिना कोई तारीख बताये कहा कि इसे छोड़ा नहीं गया है।[6]

आईएएनए समय मंडल डेटाबेस

आईएएनए समय मंडल डेटाबेस इंडोनेशिआ के लिये फ़ाइल (संचिका) ज़ोन.टैब में चार समय मंडल रखे हुए है।

  • एशिया/जकार्ता
  • एशिया/पोन्तियानाक
  • एशिया/मकासर
  • एशिया/जयापुरा

इन्हें भी देखें

  • एसियान समान समय
  • मलेशिया में समय
  • फिलीपींस में समय
  • सिंगापुर में समय
  • यूटीसी+०८:००

टिप्पणी

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता