उदगमन

उदगमन (emergence) उस स्थिति को कहते हैं जब किसी तंत्र (सिस्टम) का पूर्ण रूप से ऐसा व्यवहार हो या उसमें ऐसे गुण हों जो उस तंत्र के अंदर सम्मिलित भागों के व्यवहार या गुणों से अलग हों। उदाहरण के लिये यदी मनुष्यों के मस्तिष्क की कोशिकाओं के गुणों व व्यवहार को परखा जाये तो इस बारीक अध्ययन से "मित्रता" का गुण समझ पाना कठिन है, हालांकि यह मानव मस्तिष्क की ही उत्पत्ति है। इसी प्रकार से अगर अणुओंपरमाणुओं को देखा जाये तो यह अनुमान लगाना कठिन है कि इनसे एक आँख बन सकती है जिस से दृष्टि प्रदान होती है। एक और उदाहरण यह है कि किसी अकेले मानव के व्यवहार व गुण देखकर यह अनुमान लगाना कठिन है कि उनके जामावड़े से एक देश और उसमें कई राजनैतिक दल बन सकते हैं। उदगमन जटिल तंत्रों (complex systems) के अध्ययन में अत्यंत महत्वपूर्ण है।[1][2][3][4]

रेत के ऊपर वायु या जल प्रवाह से लहरो की आकृति बन जाना प्रकृति में उदगमन का एक उदाहरण है। केवल रेत के कणों या वायु के अणुओं का अध्ययन कर के यह कठिन है कि यह अनुमान लगाया जाये कि इनके मिले-जुले तंत्र में ऐसी लहरे स्वयं ही निर्मित होंगी।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता