कंप्यूटर स्मृति

कंप्यूटर स्मृति या मैमोरी का कार्य किसी भी निर्देश, सूचना अथवा परिणाम को संचित करके रखना होता है। कम्प्यूटर के सी.पी.यू. में होने वाली समस्त क्रियायें सर्वप्रथम स्मृति में जाती है। यह एक प्रकार से कम्प्यूटर का संग्रहशाला होता है।[1] मेमोरी कम्प्यूटर का अत्यधिक महत्वपूर्ण भाग है जहां डाटा, सूचना और प्रोग्राम प्रक्रिया के दौरान स्थित रहते हैं और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपलब्ध होते हैं।

१ जीबी डीडीआर, रैंडम एक्सेस मेमोरी

प्रकार

प्रयोग के आधार पर भी ये दो प्रकार की होती हैं:

मुख्य स्मृति

१ जी.बी एसडी रैम एक पर्सनल कंप्यूटर में लगी हुई प्राथमिक भंडारण स्मृति।

मुख्य स्मृति या मेन मेमोरी कंप्यूटर के हृदय यानि माइक्रोप्रोसेसर या मदरबोर्ड के अंदर लगी रहती है। इसे प्राथमिक भंडारण इकाई या प्राइमरी स्टोरेज युनिट भी कहते हैं। एक्सेस के आधार पर ये भी दो प्रकार की होती हैं:

रैम

रैम यानि रैंडम एक्सैस मैमोरी एक कार्यकारी मैमोरी होती है। यह तभी काम करती है जब कम्प्यूटर कार्यशील रहता है। कम्प्यूटर को बन्द करने पर रैम में संग्रहित सभी सूचनाऐं नष्ट हो जाती हैं। कम्प्यूटर के चालू रहने पर प्रोसेसर रैम में संग्रहित आंकड़ों और सूचनाओं के आधार पर काम करता है। इस स्मृति पर संग्रहित सूचनाओं को प्रोसेसर पढ़ भी सकता है और उनको परिवर्तित भी कर सकता है।

रोम

रोम यानि मोटा पाठ में संग्रहित सूचना को केवल पढ़ा जा सकता है उसे परिवर्तित नहीं किया जा सकता। कम्प्यूटर के बंद होने पर भी रौम में सूचनाऐं संग्रहित रहती हैं नष्ट नहीं होती।

गौण स्मृति

४० जी.बी. हार्ड डिस्क ड्राइव, कंप्यूटर में सहायक भंडारण स्मृति।

गौण स्मृति या ऑक्ज़िलरी स्टोरेज युनिट। इसे सहायक भंडारण इकाई या सेकेण्डरी स्टोरेज युनिट भी कहते हैं।


स्थायी या अस्थायी मेमोरी

वह मेमोरी यूनिट जिसमे विद्युत् सप्लाई बंद हो जाने पर भी डाटा बना रहता है। स्थिर या स्थाई मेमोरी कहलाता है ,परन्तु जिस मेमोरी यूनिट में विद्युत् सप्लाई बंद हो जाने पर संग्रहित डाटा नष्ट हो जाता है अस्थिर या अस्थाई मेमोरी कहलाता है। सामान्यत: प्राथमिक मेमोरी अस्थायी होता है, जबकि स्थायी मेमोरी होता है।

लेकिन रोम इसका अपवाद है जो एक स्थायी प्राथमिक मेमोरी है। क्योकि इसमे स्टोर सूचनाये विद्युत् सप्लाई बंद होने पर भी कभी नहीं बदलती।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

कंप्यूटर के मूलभूत घटक

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता