कार्कासोन की एर्मज़ीन्द

कार्कासोन की एर्मज़ीन्द (कैटलन: Ermessenda de Carcassona; फ़्रान्सीसी: फ़्रान्सीसी‎; 972–1 मार्च 1058) दक्षिण फ्रांस की कुलीन महिला थीं। ये बार्सिलोना, ज़िरोना और ऊज़ोना के काउंट की पत्नी थीं। इनका बार्सिलोना के काउंट रमोन बोर्रेई (972–1017) से विवाह 993 में हुआ, जिनके साथ इनके तीन संताने हुईं। अपने पति की 1017 में मृत्यु के पश्चात 1018 में ये अपने पुत्र के लिए राज-प्रतिनिधि बन गईं।

कार्कासोन की एर्मज़ीन्द

1385 में बनी एर्मज़ीन्द की प्रतिमा
जन्म Ermessenda de Carcassona
972
कार्कासोन, दक्षिण फ्रांस
मौत 1 मार्च 1058
संत क़ुइर्ज़े दे बेज़ोरा, कातालोन्या, स्पेन
जीवनसाथी बार्सिलोना के काउंट रमोन बोर्रेई

जीवन

कार्कासोन की एर्मज़ीन्द कार्कासोन के रोजर प्रथम की पुत्री थीं। इनका विवाह बार्सिलोना के काउंट रमोन बोर्रेई से 993 में हुआ था।[1][2]

अपने पति के साथ-साथ ये भी राजनीतिक तौर पर सक्रिय थीं तथा सभाओं व अदालतों में हिस्सा लेती थीं। 1017 में इनके पति की मृत्यु हो गई व इसके एक वर्ष पश्चात इन्होने अपने जेष्ट पुत्र बैरंगुए रमोन प्रथम के लिए 1023 तक राजप्रतिनिधि का पद सम्भाला। इसके पश्चात इनकी राज-शक्तियों में वृद्धि होती चली गई। अपने पुत्र के विपरीत ये दक्षिण में मुसलमानों से युद्ध के पक्ष में थीं। इसके पीछे का एक बड़ा कारण राज्य के कुलीनों का इनके शासक पुत्र की शान्ति निति के प्रति असंतोष था।[1]

1035 में अपने पुत्र की मृत्यु के पश्चात ये अपने पोते के लिए राजप्रतिनिधि बनीं और 1044 में उसके अभिषेक तक इस पद पर काबिज रहीं।[1][2]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले