कार्ल गुस्टाफ युंग

कार्ल गुस्टाफ युंग (जर्मन : (ˈkarl ˈɡʊstaf ˈjʊŋ); 26 जुलाई 1875 – 6 जून 1961) स्विटजरलैण्ड के मनोवैज्ञानिक तथा मनश्चिकित्सक थे। उन्होने वैश्लेषिक मनोविज्ञान (analytical psychology) की नींव डाली।

१००९ में कार्ल युंग

परिचय

मनोविश्लेषण सिद्धान्त संप्रदाय के संस्थापक फ्राइड, एडलर और युंग ये तीनों ही माने जाते हैं। युंग, फ्राइड के सहयोगी एवं शिष्य थे। फ्राइड के बाद मनोविश्लेषण संप्रदाय के कार्य को सबसे अधिक युंग ने ही आगे बढ़ाया।

कार्ल गस्टेव युंग का जन्म स्विट्जरलैण्ड के कैस्विल नगर में 26 जुलाई 1875 को हुआ। इनके पिता पादरी थे। इस कारण युंग के प्रारम्भिक जीवन पर दर्शन और धर्म का पर्याप्त प्रभाव पड़ा। उन्होंने चिकित्साशास्त्र में उपाधि प्राप्त की। 1907 में वे फ्राइड के सम्पर्क में आये।

फ्राइड, युंग और एडलर ने मिलकर मनोविश्लेषण संप्रदाय की स्थापना की और इसके विकास के लिए तीनों साथ-साथ कार्य करने लगे। परन्तु कालान्तर में युंग ने 1912 में फ्राइड का साथ छोड़ दिया। फ्राइड से अलग होने का कारण यह था कि फ्राइड हर क्षेत्र में काम (Sex) तथा लिबिडो (Libido) पर अधिक बल देता था। युंग ने स्वीकार किया कि व्यक्ति के जीवन में काम या लिबिडो का महत्त्वपूर्ण स्थान है परन्तु इसे इतना अधिक महत्व नहीं देना चाहिए जितना फ्राइड ने दिया।

1913 में उसने नये संप्रदाय की स्थापना की। इस संप्रदाय को ‘विश्लेषी मनोविज्ञान’ (एनालिटिकल साइक्लोजी) के नाम से जाना गया। युंग ने कई देशों के साथ भारत की भी यात्रा की और ये भारतीय संस्कृति तथा इसके दर्शन से बहुत प्रभावित हुए।

युंग ने व्यक्तित्व संरचना में अहम् तथा स्व (Ego and Self), व्यक्तिगत अचेतन (Personal unconciousness) एवं सामूहिक अचेतन (Collective unconscious), मुखौटा (Persona), एनिमा या अन्तःनारी (Anima), एनिमस या अन्तःनर (Animus), छाया (Shadow) सम्बन्धी संकल्पनाओं को प्रस्तुत किया। लिबिडो या काम-वासना पर भी उसने अपने विचारों को प्रस्तुत किया।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता