किशमिश

सूखे हुए छोटे या मध्यम आकार के अंगूर जिसमें बीज न के बराबर होते है उसको "किशमिश" कहा जाता है। किशमि

किशमिश सूखे अंगूरों को कहा जाता है। ये एक फ़ारसी शब्द है। पारम्परिक रूप से बड़े अकार के अंगूरों की दाख (किशमिश) को हिन्दी में मुनक्का कहा जाता है।[1]

अंगूर सुखाने से उनके अन्दर की चीनी बिल्लौर (क्रिस्टल) बना लेती है
अलग-अलग जाति के अंगूरों से बने किशमिश

पौष्टिकता

किशमिश के वज़न का ६७% से ७२% शक्कर होता है, जो अधिकतर ग्लूकोस और फ़्रूक्टोस के रूप में होता है।[2] इनका ३% भाग प्रोटीन और ३.५% भाग पाचन में मददगार फ़ाइबर (रेशा) होता है।[3] ख़ुबानियों और आलू बुख़ारों की तरह इनमें लाभदायक प्रति आक्सीकारक (ऐंटी- ऑक्सिडॅन्ट​) की बहुत मात्रा होती है लेकिन ताज़े अंगूरों की तुलना में विटामिन सी कम होता है। इनमें सोडियम कम होता है और कोलेस्टेरॉल बिलकुल नहीं होता।[4] अनुसन्धान में कुछ संकेत मिलें हैं कि अधिक रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) वाले मरीज़ों द्वारा किशमिशों का सेवन करने से उनके रक्तचाप पर कुछ लाभदायक असर होता है, हालांकि इसपर अभी अधिक अध्ययन की ज़रुरत है।[5]

अंगूर को सुखाकर किशमिश बनाया जाता है।

कुत्तों के लिए विषाक्त

अंगूर और किशमिश कुत्तों के गुर्दों को खराब कर सकते हैं। इसका सही कारण अभी ज्ञात नहीं है लेकिन पालतू कुत्तों को यह दो चीजें कभी खाने के लिए नहीं देनी चाहियें।[6]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता