कृति सैनॉन

भारतीय फिल्म अभिनेत्री।
(कृति सेनन से अनुप्रेषित)

कृति सैनन (जन्म: २७ जुलाई १९९०) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल हैं।[1][2][3] एक सफल मॉडलिंग करियर के बाद उन्होंने सुकुमार द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म १:नेनोक्कडीने से बड़े परदे पर कदम रखा और बॉलीवुड में इनका पदार्पण २३ मई २०१४ को आयी फिल्म हीरोपंती के ज़रिये हुआ।[4] इस फिल्म में उनके विपरीत टाइगर श्रॉफ भी है।[5] कृति सेनन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार २०२२ में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया

कृति सैनॉन
जन्म 27 जुलाई 1990 (1990-07-27) (आयु 33)
नई दिल्ली, भारत
शिक्षा की जगह जे॰पी॰ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2014–वर्तमान
माता-पिता राहुल सैनॉन (पिता)
गीता सैनॉन (माता)

बैकग्राउंड

कृति सैनन का जन्म २७ जुलाई १९९०[6][7][8]को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता राहुल सैनॉन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं तथा उनकी माँ गीता सैनॉन दिल्ली विश्वविद्यालय में एक एसोसिएट प्रोफेसर रह चुकी हैं। उनकी एक बहन भी है जिनका नाम नुपुर है।[9]वह अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर॰ के॰ पुरम से की थी,[10] तथा उन्होंने जे॰पी॰ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, नॉएडा से बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी की डिग्री भी हासिल हुई है।[11][12]

सैनॉन क्लोजअप, विवेल, अमूल, सैमसंग तथा हिमालया जैसे ब्रांड्स की विज्ञापनों में नज़र आईं थीं। वे विल्स लाइफस्टाइल फैशन वीक, चेन्नई इंटरनेशनल फैशन वीक एवं इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक में भी नज़र आईं थीं। वे ऋतु बेरी, सुनीत वर्मा एवं निकी महाजन जैसे डिज़ाइनरों के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं।[13] फिल्‍म 'राब्ता' के मुख्य किरदार सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन ने इस फिल्म में पहली बार एक-साथ काम किया।[14][15]

फिल्मों की सूची

वर्षशीर्षकभूमिकाभाषाटिप्पणियाँ
२०१४१:नेनोक्कडीनेसमीरातेलुगु
२०१४हीरोपंतीडिम्पीहिन्दीबॉलीवुड डेब्यू
२०१५दोहचयमीरातेलुगु
२०१६दिलवाले (2015 फ़िल्म)इशिता देव मलिकहिन्दी
२०१७राब्तासायरा सिंह / सायबाहिंदी
२०१७बरेली की बर्फीबिट्टी मिश्राहिंदी
२०१९लुका छुपीरश्मिहिंदी
२०१९अर्जुन पटियालारितु रंधावाहिंदी
२०१९हाउसफुल 4राजकुमारी मधु / कृतिहिंदी
२०२१मिमी
२०२२हीरोपंती 2डिंपी
२०२२भेड़ियाहिंदी
२०२३शहज़ादा

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता