कोफ़ी अन्नान

कोफ़ी अन्नान(जन्म: 8 अप्रैल 1938 - निधन: 18 अगस्त 2018) मूलरूप से घाना के रहने वाले थे । वे विश्व के प्रमुख राजनेताओं में से एक थे । उन्होंने अफ्रीका के विभिन्न देशों में सीमाई विवादों को हल करने में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई । वे 1962 से 1974 तक और 1974 से 2006 तक संयुक्त राष्ट्र में । वे 1 जनवरी 1997 से 31 दिसम्बर 2006 तक दो कार्यकालों के लिये संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव रहे। उन्हें संयुक्त राष्ट्र के साथ 2001 में नोबेल शांति पुरस्कार से सह-पुरस्कृत किया गया। लंबी बीमारी के चलते अन्नान का 18 अगस्त 2018 को निधन हो गया।[1]

कोफ़ी अन्नान

सहायक
  • लुईस फ्रेचेट
  • मार्क मलोच ब्राउन
पूर्वा धिकारीबुतरस घाली
उत्तरा धिकारीबान की मून

पद बहाल
23 फरवरी 2012 – 31 अगस्त 2012
महासचिव
पूर्वा धिकारीपद स्थापित
उत्तरा धिकारीलखदर ब्राह्मी

जन्म08 अप्रैल 1938
कुमसी, घाना
मृत्यु18 अगस्त 2018(2018-08-18) (उम्र 80)
बर्न, स्विट्जरलैंड
जीवन संगीतिती अलाकीजा (वि॰ 1965; वि॰वि॰ 1983) नाने लैगरग्रेन (वि॰ 1984)
बच्चे3
व्यवसायराजनयिक
हस्ताक्षर

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

कोफ़ी अन्नान का जन्म 8 अप्रैल 1938 को गोल्ड कोस्ट (वर्तमान देश घाना) के कुमसी नामक शहर में हुआ।[2] 1954 से 1957 तक कोफ़ी अन्नान ने मफिन्तिस्म स्कूल में शिक्षा ली। अन्नान 1957 में फ़ोर्ड फ़ाउन्डेशन की दी छात्रावृत्ति पर अमेरिका गए। वहाँ 1958 से 1961 तक उन्होंने मिनेसोटा राज्य के सन्त पौल शहर में मैकैलेस्टर कॉलेज में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की और 1961 में उन्हें स्नातक की डिग्री मिली।[3][4] 1961 में अन्नान ने "अंतरराष्ट्रीय संबंध" में जिनेवा के ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंटरनैशनल स्टडीज़ से डी॰ई॰ए की डिग्री की।[4] उन्होंने 1971 से जून 1972 में ऐल्फ़्रॅड स्लोअन फ़ॅलो के तौर पर एम॰आई॰टी से मैनेजमेंट में एम॰एस की डिग्री प्राप्त की।[4][5] अन्नान अंग्रेजी, फ्रेंच, क्रू, अकान की अन्य बोलियों और अन्य अफ़्रीकी भाषाओं में धाराप्रवाह है।

प्रारंभिक कैरियर

1962 में कोफ़ी अन्नान ने संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिए एक बजट अधिकारी के रूप में काम शुरू कर दिया। वे विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ 1965 तक रहे।[3] 1965 से 1972 तक उन्होंने इथियोपिया की राजधानी अद्दीस अबाबा में संयुक्त राष्ट्र की इकॉनोमिक कमिशन फ़ॉर ऐफ़्रिका के लिये काम किया।[5] वो अगस्त 1972 से मई 1974 तक जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के लिये प्रशासनिक प्रबंधन अधिकारी के तौर पर रहे।[6] 1973 की अरब-इज़राइली जंग के बाद मई 1974 से नवंबर 1974 तक वो मिस्र में शांति अभियान में संयुक्त राष्ट्र द्वारा कार्यरत असैनिक कर्मचारियों के मुख्य अधिकारी (चीफ़ पर्सौनेल ऑफ़िसर) के पद पर कार्यरत रहे। उसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र छोड़ दिया और घाना लौट गए।[7] 1974 से 1976 तक वह घाना में पर्यटन के निदेशक के रूप में रहे।[8]

1976 में वे संयुक्त राष्ट्र में कार्य करने हेतु जिनेवा लौट गए।[9] 1980 में वे संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी उच्चायोग के उप-निदेशक नियुक्त हुए।[10] 1984 में वह संयुक्त राष्ट्र के बजट विभाग के अध्यक्ष के रूप में न्यू यॉर्क वापिस आए। 1987 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र के मानव संसाधन विभाग और 1990 में बजट एवं योजना विभाग का सहायक महासचिव नियुक्त किया गया।[11] मार्च 1992 से फ़रवरी 1993 तक वे शांति अभियानों के सहायक महासचिव रहे। मार्च 1993 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र का अवर महासचिव नियुक्त किया गया और वे दिसम्बर 1996 तक इस पद पर कार्यरत रहे।[4][12]

संयुक्त राष्ट्र महासचिव

अन्नान 1 जनवरी 1997 से 31 दिसम्बर 2006 तक संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे। 2001 में उन्हें और संयुक्त राष्ट्र को नोबेल शांति पुरस्कार से सह-पुरस्कृत किया गया।[13]

नियुक्ति

13 दिसम्बर 1996 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अन्नान की सिफ़ारिश की ताकि वह पूर्व महासचिव डॉ॰ बोत्रुस बोत्रुस घली की जगह ले सकें। डॉ॰ घली के दूसरे कार्यकाल को अमेरिका के वीटो का सामना करना पड़ा था।[14][15] चार दिन बाद महासभा के चुनाव से उन्होंने अपना पहला कार्यकाल 1 जनवरी 1997 से प्रारंभ किया।[16]

कार्य

  • उन्होंने 1997 में संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों में सामंजस्य बढ़ाने के लिये संयुक्त राष्ट्र विकास समूह की स्थापना की।[17]
  • उनके कार्यकाल में सन् 2000 में संयुक्त राष्ट्र ने सहस्राब्दी विकास लक्ष्य अपनाए, जिसके तहत 2015 तक विश्व में गरीबी को आधा करने का संकल्प लिया गया।[18][19]
  • उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में प्रशासनिक एवं वित्तीय सुधार किये[20] जिसमें सचिवालय का बड़ा प्रशासनिक पुनर्गठन भी शामिल था।[21]

व्यक्तिगत जीवन

उनका विवाह तिती से हुआ था और उनकी बेटी आमा का जन्म नवंबर 1969 में नाइजीरिया के लागोस शहर में हुआ।[5] जुलाई 1973 में उनके पुत्र कोजो का जन्म हुआ।[22]

सन्दर्भ

टीका

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता